उत्तराखंड
वजन कम करने के लिए खाते हैं ज्यादा फल, तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान
यूं तो फल खाना सभी की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सर्दियों में कई तरह के फल से बाजार गुलजार हो जाते हैं. अधिकांश फलों में शुगर की मात्रा बेहद कम होती है. लेकिन क्या आपको पता है अगर आप ज्यादा मात्रा में फल खाते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल फलों में नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद तो है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो ये स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो - स्प्रिंट चैंपियनशिप का शुभारंभ
सरकार ने किया 4 फ़ीसदी खेल कोटा और आउट आफ़ टर्न नौकरी देकर खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित और सुनिश्चित- रेखा आर्या
उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनाएं एवं अपार क्षमताएं - रेखा आर्या
मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी में कार्यकर्ताओं संग देखी ‘’ द साबरमती रिपोर्ट ‘
टिहरी गढ़वाल। प्रदेश सरकार में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी गढ़वाल पहुंचकर टिहरी झील में होने वाले चार दिवसीय "तीसरे वाटर स्पोर्ट्स कप" का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ।
11 से 21 दिसंबर तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती परीक्षा हुई शुरु, केंद्र के आसपास पुलिस और सेना के कड़े इंतजाम
बिना बैरिकेडिंग के भर्ती केंद्र के अंदर नहीं मिलेगी एंट्री
हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर
रुड़की। आज बुधवार से शुरू होने वाली अग्निवीर परीक्षा को लेकर पुलिस और सेना की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। भर्ती परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बिना बैरिकेडिंग के कोई भर्ती केंद्र के अंदर नहीं जा पाएगा। उधर, हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
सीएम ने बेसहारा एवं बेघर लोगों को कंबल वितरित किए
मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण
राज्य में कोई भी व्यक्ति सर्दी की चपेट में ना आए- सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात आई.एस.बी.टी, में बेसहारा एवं बेघर लोगों, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगो को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर आईएसबीटी स्थित रैन बसेरे का भी औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने रैन बसेरे में रह रहे लोगों का कुशलक्षेम जाना।
- Read more about सीएम ने बेसहारा एवं बेघर लोगों को कंबल वितरित किए
- Log in or register to post comments
खाद्य पदार्थों की कीमतें तेजी से बढ़ी
प्रो. लल्लन प्रसाद
अक्टूबर, 2024 में महंगाई दर 6.21 प्रतिशत पर पहुंच गई जो पिछले 14 महीने का सबसे ऊंचा स्तर है, यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की 4-6% की सीमा, जो अर्थव्यवस्था के लिए सुरक्षित मानी जाती है, के ऊपर है, जो चिंता का विषय है। खाद्य पदार्थों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।
- Read more about खाद्य पदार्थों की कीमतें तेजी से बढ़ी
- Log in or register to post comments
आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, ऑटो वालों को दी पांच बड़ी गारंटी
ऑटोवालों के बच्चों की कोचिंग का खर्चा उठाएगी सरकार - अरविंद केजरीवाल
दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने बड़ा एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑटो वालों का इंश्योरेंस होगा। ऑटोवालों को 10 लाख तक का इंश्योरेंस मिलेगा। आगे कहा कि ऑटो ड्राइवर की बेटी की शादी में एक लाख की सहायता देंगे।
एयर इंडिया ने विमान निर्माता कंपनी एयरबस को 100 नए विमान खरीदने का दिया ऑर्डर
ऑर्डर किए गए विमानों की कुल संख्या हुई 350
वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस- नया रिकार्ड बना सकता है उत्तराखंड
आयोजन में भाग लेने के लिए साढे़ छह हजार रजिस्ट्रेशन से उम्मीदों को लगे पंख
12 दिसंबर से आरंभ हो रहा महा आयोजन, 15 दिसंबर तक चलेगा
वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस में भोजन से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप
बिखरेंगे छोलिया नृत्य के रंग, काफली-लाल भात के संग
डेलीगेट्स के लिए तैयार मैन्यू में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम
हर शाम होंगे गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोक नृत्य के कार्यक्रम
पदमश्री प्रीतम भरतवाण, संगीता ढौंडियाल और साथी देंगे प्रस्तुतियां
शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने एवं जाम से निजात दिलाने को डीएम संकल्पबद्ध
काबुल हाउस पार्किंग निर्माण कार्य शुरू
99.35 लाख का है काबुल हाउस पार्किंग प्राजेक्ट, 285 है वाहन क्षमता
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं जाम से निजात दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे। शहर में पार्किंग हेतु नये स्थल चिन्हित किए जा रहे। इसी क्रम में काबुल हाउस में पार्किंग निर्माण प्रक्रिया प्रारम्भ हो गया है, जिसमें लगभग 285 छोटे वाहन पार्क किये जा सकेंगे। 99.35 लाख है प्रोजेक्ट तेजी कार्य चल रहा है।