उत्तराखंड
ड्रग्स का कारोबार बिना रोक टोक जारी
कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार से निराश कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए “अत्यावश्यक ज्ञापन” सौंपा है। पार्टी ने चुनाव में “गंभीर अनियमितताओं” की ओर इशारा करते हुए इन शिकायतों की गहन जांच और व्यक्तिगत सुनवाई की मांग की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 12 पन्नों का यह ज्ञापन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। इसमें बताया गया है कि महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले, मुकुल वासनिक और रमेश चेन्नीथला ने चुनाव आयोग के समक्ष यह मामला उठाया।
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की स्थिति खराब, मंदिरों पर हमले तेज
ढाका। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। मोहम्मद युनूस की सरकार के सत्ता में आने के चार महीने बाद से कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों के हौसले बुलंद हो गए हैं। शेख हसीना सरकार द्वारा बैन किए गए कई कट्टरपंथी समूहों ने अब हिंदू समुदाय और उनके पूजा स्थलों के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है, जिससे धार्मिक तनाव बढ़ गया है।
केदारनाथ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में केदारनाथ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य अधिकारी व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
हरियाणा सरकार ने टैक्स चोरी करने वालों की सूचना देने वालों को पुरस्कार देने का किया ऐलान
हरियाणा। सरकार ने प्रदेश में टैक्स चोरी को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए टैक्स चोरी की सूचना देने वालों को पुरस्कार देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आबकारी और कराधान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में टैक्स चोरी करने वालों की सूचना देने वाले व्यक्ति या फर्म को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य में कर चोरी पर नियंत्रण पाना और राज्य के राजस्व में वृद्धि करना है। इसके लिए सरकार ने प्रारंभिक रूप से आबकारी एवं कराधान विभाग में 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
आईआईटी रुड़की में युवा संगम-5 का शुभारंभ
आईआईटी रुड़की में सांस्कृतिक सामंजस्य का उत्सव मनाया गया
एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम
- Read more about आईआईटी रुड़की में युवा संगम-5 का शुभारंभ
- Log in or register to post comments
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को सेंसर बोर्ड ने दिया यू/ए सर्टिफिकेट, एक्टर ने जाहिर की खुशी
अल्लू अर्जुन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है। जो 12 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के दर्शकों को फिल्म देखने के लिए परमिट करता है। बच्चों के लिए माता-पिता के मार्गदर्शन की सलाह दी गई है। यू/ए प्रमाणन से पता चलता है कि पुष्पा 2 में कुछ सीन हैं जो युवा दर्शकों के लिए उचित नहीं हो सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर, इसे माता-पिता की देखरेख में देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया प्रतिबंध का मकसद बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, नहीं कर पाईं तो कंपनियां होंगी जिम्मेदार- पीएम एंथनी अल्बानीज
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने घोषणा की, कि सोशल मीडिया कंपनियों की बच्चों की सुरक्षा करने की सामाजिक जिम्मेदारी है, क्योंकि संसद ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को उनके प्लेटफॉर्म का उपयोग करने से प्रतिबंधित करने वाला कानून पारित किया है।
अल्बानीज ने कहा कि 16 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे को सोशल मीडिया तक पहुंचने से प्रतिबंधित करने वाला दुनिया का पहला कानून युवा ऑस्ट्रेलियाई बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी में भारतीय रेलवे
जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशनों के बीच जल्द ही ट्रायल रन के लिए दौड़ेगी ट्रेन
एक बार में 2,638 यात्री कर सकेंगे यात्रा
नवजात बच्चे के लिए बेहद जरूरी है धूप, जान लें सही टाइम और खतरे
हमारे यहां दादी-नानी के जमाने से ही बच्चों को धूप दिखाने की आदत रही है। नवजात बच्चे के लिए सर्दियों की धूप बेहद फायदेमंद मानी जाती है. गुनगुनी धूप से बच्चे के शरीर को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। हालांकि, कई महिलाएं अपने बच्चे को धूप में ले जाने से बचती हैं. उन्हें लगता है कि इससे उनकी तबीयत बिगड़ सकती है. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो यहां जानिए बच्चे को धूप में ले जाने का सही टाइम, इसके फायदे और साइड इफेक्ट्स...