उत्तराखंड
जलवायु संकट अभी भी मुद्दा नहीं
श्रुति व्यास
जलवायु संकट देश, नस्ल, धर्म और जाति के भेद के बिना सभी को मार रहा है, बरबादी की और ले जा रहा है लेकिन देशों और नेताओं के लिए अभी भी मुद्दा नहीं बना है। वर्ष 2024 रिकार्ड बना रहा है। रोजाना जबरदस्त गर्मी और विनाशकारी तूफान की खबरें आ रही है। लोगों की जिंदगी और जीविका के साधन ताश के पत्तों के ढेर की तरह ढहते दिख रहे है। इस साल गर्मी के मौसम में ऐसे मौके भी आए जब सब कुछ नष्ट होना लगभग अवश्यंभावी दिख रहा था। मौसमी उन्माद के साथ-साथ बीमारियों में भी बढ़ोतरी है। बीमारियां अजीब और अप्राकृतिक है।
- Read more about जलवायु संकट अभी भी मुद्दा नहीं
- Log in or register to post comments
उत्तराखण्ड नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी होगी
केदारनाथ उपचुनाव के बाद स्थानीय निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ी
भाजपा संगठन ने सम्भावित पार्टी प्रत्याशियों के नाम पर किया मंथन
देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव के बाद जल्द ही नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। शासन ने चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है।
सूत्रों के मुताबिक 23 नवंबर के बाद चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा। और दिसम्बर के महीने में स्थानीय निकाय के चुनाव सम्पन्न करा लिए जाएंगे।
- Read more about उत्तराखण्ड नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी होगी
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री धामी ने सौंग बांध परियोजना पर विस्थापन की कार्यवाही जल्द करने के दिए निर्देश
सीएम ने प्रभावित परिवारों को भूमि मुहैया कराने को कहा
कल से शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट, जाने मैच से जुडी बातें
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम की नजरें ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने पर लगी होंगी, जबकि पैट कमिंस की अगुआई वाली कंगारू टीम भी पलटवार के लिए तैयार होगी। भारत ने 2018-19 और 2020-21 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
कांतारा: चैप्टर 1 की रिलीज डेट आउट, 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म कांतारा का प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। मेकर्स ने हाल ही में ये बड़ी अनाउंसमेंट की और फैंस को खुश कर दिया। इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. साल 2022 में कम बजट में बनी फिल्म कांतारा ने 400 करोड़ रुपये का कारोबार करके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग से लेकर उनके डायरेक्शन, फिल्म की कहानी, कास्ट, सबकुछ कमाल का था। दर्शकों के साथ ही क्रिटीक्स ने भी फिल्म की सराहना की थी.
दूनवासियों के लिए खतरा बनी हवा, चिंताजनक आंकड़े निकलकर आए सामने
देहरादून। राजधानी की हवा दूनवासियों के लिए खतरा बन गई है। औद्योगिक प्रदूषण की तुलना में देहरादून की हवा में 28 गुना अधिक जहरीले प्रदूषित कण पाए गए हैं। बीएचयूआई-आईटी की रिपोर्ट के अनुसार यह जहरीले अदृश्य कण सांस के जरिये फेफड़ों में प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।
ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन- अंडरगारमेंट्स में घूमते हुए युवती को किया गया रिहा
ईरान। हिजाब के विरोध में अक्सर महिलाओं के विरोध प्रदर्शन देखने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया। ईरान की एक यूनिवर्सिटी कैंपस में एक युवती को सिर्फ अंडरगारमेंट्स में घूमते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पब्लिक प्लेस में न्यूडिटी को प्रमोट करने के आरोप में उस युवती को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अब इस मामले में अदालत का फैसला आ गया है।
क्रेश बैरियरों की खराब स्थिति को लेकर महाराज ने रोष जाहिर किया
लोनिवि मंत्री ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को सड़कों के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने के दिए निर्देश
बैठक में राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के नाम से दीवार निर्माण करने के भी दिये निर्देश
दूरस्थ क्षेत्र पैठाणी में होगा उच्च शिक्षा को लेकर महामंथन
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत के विधानसभा क्षेत्र में जुटेंगे शिक्षाविद्
उच्च शिक्षा परिषद की बैठक में 23 अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
देहरादून। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ राठ क्षेत्र में पहली बार प्रदेशभर के शिक्षाविद उच्च शिक्षा को लेकर गुरुवार 21 नवम्बर को महामंथन करेंगे। जिसमें नई शिक्षा नीति-2020 के तहत राज्य में उच्च शिक्षा का रोड़मैप तैयार किया जायेगा। इस महामंथन में 23 अहम बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी। इस चर्चा में जो भी निष्कर्ष निकल कर आयेंगे वह उच्च शिक्षा के उन्नयन में अहम भूमिका निभायेंगे।
सर्दियों में टूटने लगे हैं बाल तो इस चीज से करें मालिश, नहीं होगा नुकसान
सर्दियों का मौसम आते ही बालों की समस्याएं बढऩे लगती हैं। बाल टूटने, रूखे और बेजान होने लगते हैं. ऐसे में बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी है. अगर आप भी ठंड के दिनों में आप भी हेयरफॉल और अन्य प्रॉब्लम्स से परेशान हैं तो नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स भी कूट-कूटकर भरे होते हैं। जिससे मालिश करने से बाल मजबूत, चमकदार और रूखे-बेजान होने से बचते हैं।आइए जानते हैं इसके फायदे...
सर्दियों में क्यों टूटने लगते हैं बाल