Skip to main content

उत्तराखंड

शिवभक्त बनकर फिर तांडव मचाने आ रहे नंदमुरी बालकृष्ण, 'अखंडा 2' का हुआ एलान

शिवभक्त बनकर फिर तांडव मचाने आ रहे नंदमुरी बालकृष्ण, 'अखंडा 2' का हुआ एलान

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और प्रज्ञा जायसवाल ने बोयापति श्रीनु की आगामी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। नंदमुरी और बोयापति का यह चौथा कोलैबोरेशन है.  मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के टाइटल का अनाउंसमेंट किया है। यह अनाउंसमेंट प्रोजेक्ट के पूजा सेरेमनी के दौरान किया गया है।

बदलते मौसम में अगर आपका भी गला बार-बार सूख रहा है, तो न करें नजरंदाज, हो सकती है ये बीमारियां

बदलते मौसम में अगर आपका भी गला बार-बार सूख रहा है, तो न करें नजरंदाज, हो सकती है ये बीमारियां

इस बदलते मौसम में गला सूखना, आपके शरीर में होने वाली एक सामान्य सी प्रक्रिया है। अक्सर लोगों को बदलते मौसम में इस तरह की समस्या हो सकती है। गर्मी और ठंड के मौसम के कारण इस समस्या का होना काफी आम होता है। लेकिन अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी-पीएंगे तो ये दिक्कते चली जाएंगी है। वहीं, आपको बार-बार गला सूखने की दिक्कत हो रही है? पानी-पीने के कुछ समय बाद फिर से आपका गला सूख जाता है? तो ऐसे लक्षणों को नजरंदाज न करें। ये कई गंभीर बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए माँगे वोट

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए माँगे वोट

भाजपा की जीत होगी जनता की जीत - कैबिनेट मंत्री 

रुद्रप्रयाग/अगस्तमुनि। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत अगस्तमुनि मण्डल पहुँचकर नुक्कड़ सभाएँ और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए प्रचार प्रसार किया । मंत्री रेखा आर्या ने हाट ग्रामसभा में निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा उपासना कर अपना जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं की शुरुआत की ।

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जिरीबाम में मुठभेड़ के दौरान 11 उग्रवादी ढेर

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जिरीबाम में मुठभेड़ के दौरान 11 उग्रवादी ढेर

मणिपुर।  जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने एक मुठभेड़ में 11 उग्रवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरोबेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की और मुठभेड़ में 11 उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया।

राहत शिविर पर हमला करने की फिराक में थे उग्रवादी

देहरादून में ट्रक और इनोवा कार की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर हुई मौत

देहरादून में ट्रक और इनोवा कार की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर हुई मौत

एक घायल को अस्पताल में किया गया भर्ती 

कार सवार सभी छात्र 

ट्रक ड्राइवर मौके पर हुआ फरार 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छात्र थे।

किसानों के लिए अधिक लाभदायक होगी

किसानों के लिए अधिक लाभदायक होगी

अमित बैजनाथ गर्ग
हाल में केंद्र सरकार ने छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (रूस्क्क) में वृद्धि की है। यह वृद्धि न्यूनतम 130 रु पये और अधिकतम तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल है। गेहूं के एमएसपी में 150 रु पये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई।

रेपसीड और सरसों के दाम में  प्रति क्विंटल तीन सौ रु पये बढ़ाया गया है। मसूर में 275 रुपये की वृद्धि की गई है। सरकारी दर पर रबी फसलों की खरीद-बिक्री का सत्र अप्रैल, 2025 से शुरू होगा।

एयरलाइन विस्तारा का संचालन कल से हो जाएगा बंद, एयर इंडिया के साथ करेगी विलय 

एयरलाइन विस्तारा का संचालन कल से हो जाएगा बंद, एयर इंडिया के साथ करेगी विलय 

विस्तारा की टिकट वाले 1,15,000 से ज़्यादा यात्री एयर इंडिया के नाम से भरेंगे उड़ान 

नई दिल्ली। मंगलवार से एयरलाइन एयर इंडिया समूह में शामिल हो जाएगी। इस विलय के साथ ही भारतीय एयरलाइन कारोबार में फुल सर्विस एयरलाइन की संख्या घटकर केवल एक रह जाएगी। विस्तारा का संचालन टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच संयुक्त उद्यम रूप में हो रहा था। अब एयर इंडिया के साथ विलय के बाद नई इकाई में भी सिंगापुर एयरलाइन की 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

उत्तराखंड के दो शहरों में कूड़े से बनने लगी है बिजली

उत्तराखंड के दो शहरों में कूड़े से बनने लगी है बिजली

वेस्ट टू एनर्जी मॉडल से बनने लगी है बिजली और खाद

ईकोलॉजी और इकोनॉमी संतुलन को लेकर रंग ला रहे हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयास

देहरादून। शहरों में कूड़ा प्रबंधन अपने आप में एक चुनौती पूर्ण कार्य है। बढ़ते आबादी से शहरों में कूड़ा उत्पादन दिनों - दिन बढ़ रहा है, इस कारण नगर निकायों के सामने, स्वच्छता से लेकर पर्यावरण प्रदूषण की भी चुनौती पेश आ रही है। लेकिन उत्तराखंड के दो निकायों ने अब इस कूड़े से बिजली और खाद उत्पादन शुरू कर, नई राह दिखाई है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024- सियासी हलचल तेज, भाजपा गठबंधन की जीत का अनुमान

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024- सियासी हलचल तेज, भाजपा गठबंधन की जीत का अनुमान

झारखंड। विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है, और बड़े-बड़े चुनावी वादे किए जा रहे हैं। इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी नीत एनडीए और कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन के इंडिया ब्लॉक के बीच माना जा रहा है।

हाल ही में चुनाव से पहले हुए मैटराइज सर्वे में विभिन्न पार्टियों को मिलने वाली सीटों और वोट शेयर का अनुमान जारी किया गया है, जिससे भाजपा गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है।

हर महिला के पास होनी चाहिए ये 4 तरह की जैकेट, स्टाइल के साथ पहुचाएंगी गर्मी

हर महिला के पास होनी चाहिए ये 4 तरह की जैकेट, स्टाइल के साथ पहुचाएंगी गर्मी

सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है, जिस दौरान सभी की अलमारियों में रखे ऊनी कपड़े निकल जाते हैं।कपकपाती ठंड से खुद को बचाने के लिए महिलायें कपड़ों को लेयर करती हैं, जिसके कारण स्टाइलिश दिखना मुश्किल हो जाता है।हालांकि, आज के फैशन टिप्स में हम आपको 4 तरह की जैकेटों के सुझाव देंगे, जिन्हें पहनकर आप सर्दियों में भी खूबसूरत दिखेंगी।ये जैकेट आपको ठंड से बचाएंगी और स्टाइलिश लुक भी देंगी।

↑