Skip to main content

उत्तराखंड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  पहला टी20 मुकाबला जीत चुकी भारतीय टीम दूसरे मैच में अपने विजय अभियान को जारी रखना चाहेगी। रविवार को दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबरहा में खेला जाएगा। पहले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले संजू सैमसन एक बार फिर बल्ले से चमकने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे। वहीं, शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

यूसीसी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चार सदस्यीय समिति के गठन को राज्यपाल ने दी स्वीकृति

यूसीसी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चार सदस्यीय समिति के गठन को राज्यपाल ने दी स्वीकृति

देहरादून। समान नागरिक संहिता अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्व आईएएस शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है, जिसे राज्यपाल ने स्वीकृति दी है। यह समिति यूसीसी लागू करने से संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मियों के प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, पोर्टल आदि में मार्गदर्शन और परामर्श सहायता देगी।

अजय देवगन की फिल्म 'नाम' का ट्रेलर रिलीज, अपने अतीत की तलाश में निकले अभिनेता

अजय देवगन की फिल्म 'नाम' का ट्रेलर रिलीज, अपने अतीत की तलाश में निकले अभिनेता

अजय देवगन इन दिनों फिल्म सिंघम अगेन में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है। घटती कमाई के बावजूद उनकी यह फिल्म टिकट खिडक़ी पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सिंघम अगेन के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही अजय ने अपनी नई फिल्म 'नाम' का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने निर्देशक अनीस बज्मी से हाथ मिलाया है, जिसका अब ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

11 नवंबर को सचिवालय में कूच करेंगे उपनल कर्मचारी, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने दिया समर्थन

11 नवंबर को सचिवालय में कूच करेंगे उपनल कर्मचारी, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने दिया समर्थन

संगठन से जुड़े 22 हजार कर्मचारी कर सकते है हड़ताल 

देहरादून। उपनल कर्मचारियों ने कल 11 नवंबर को सचिवालय कूच का एलान किया है। कर्मचारियों का कहना है, यदि उनकी मांगों पर अमल न हुआ तो इसी दिन से संगठन से जुड़े 22 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ और हाईड्रो इलेक्टि्रक इंपलाइज यूनियन ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला- "पहले बोरी में चोरी, अब बोरी ही गायब"

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला- "पहले बोरी में चोरी, अब बोरी ही गायब"

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती खाद की कमी पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बीजेपी पर किसानों को खाद के संकट में डालने का आरोप लगाया। एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश ने लिखा, "ये आठ साल पहले की नोटबंदी की लाइन नहीं है, बल्कि कल की तस्वीरें हैं, जहां किसान खाद पाने के इंतजार में लंबी कतारों में खड़े हैं। बीजेपी, पहले तो केवल बोरी में चोरी करती थी, अब तो बोरी ही चोरी हो गई है। खाद ऊंचे दामों में भ्रष्ट भाजपाइयों के गोदामों में बिक रही है।"

फिट रखने में सहायक है लेटरल बैंड वॉक, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें  

फिट रखने में सहायक है लेटरल बैंड वॉक, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें  

लेटरल बैंड वॉक एक अहम एक्सरसाइज है, जो कूल्हों की स्थिरता और ताकत को बढ़ाने में मदद करता है।यह एक्सरसाइज खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो दौड़ते, खेलते या काम के कारण लंबे समय तक खड़े रहते हैं।इस लेख में हम लेटरल बैंड वॉक के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा करेंगे और जानेंगे कि इसे कैसे सही तरीके से किया जा सकता है और इसे करते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

भारत में विकास का अध्याय आगे बढ़ता जाएगा

भारत में विकास का अध्याय आगे बढ़ता जाएगा

डॉ. जयंतीलाल भंडारी
हाल में लाओस के वियनतियाने में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में आसियान देशों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक के बाद जो बयान जारी किया है, उसके मुताबिक ये देश इस समूचे क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता से असहज और परेशान हैं तथा भारत के साथ आर्थिक, कारोबारी और सुरक्षा संबंधों का नया दौर आगे बढ़ाएंगे। इसी तरह हाल में र्वल्ड बैंक द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट अक्टूबर, 2024 में कहा गया है कि वैिक चुनौतियों के बीच चीन के प्रोत्साहन उपायों के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था सुस्त होगी और भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ट्रेन दुर्घटना- सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ट्रेन दुर्घटना- सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

पश्चिम बंगाल।  हावड़ा में शनिवार सुबह एक ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गई। सिकंदराबाद से शालीमार जा रही सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

प्रधानमंत्री के नौ आग्रह हमारे लिए नौ संकल्पों के समान- राज्यपाल

प्रधानमंत्री के नौ आग्रह हमारे लिए नौ संकल्पों के समान- राज्यपाल

राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाईन, देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ एवं ‘पुलिस पदक’ प्राप्त पुलिस अधिकारियों को सम्मानित भी किया।

↑