उत्तराखंड
भारत स्काउट एंड गाइड का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया
सीएम धामी को फ्लैग स्टिकर लगाकर अलंकृत किया गया
देहरादून। भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के द्वारा संगठन के 75 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग स्टिकर लगाकर अलंकृत किया गया।
संगठन की प्रादेशिक मुख्य आयुक्त सीमा जौनसारी ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7 नवंबर 2024 से 7 नवंबर 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इस उपलक्ष पर विशेष फ्लैग राष्ट्रीय, राज्य और जनपद स्तर के गणमान्य व्यक्तियों को भेंट किए जा रहे हैं।
- Read more about भारत स्काउट एंड गाइड का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया
- Log in or register to post comments
तुंगनाथ की चल विग्रह डोली रुकने पर वन अधिकारी पर गिरी गाज
उप वन क्षेत्राधिकारी को रूद्रप्रयाग वन प्रभाग कार्यालय से सम्बद्ध किया
देहरादून। बीते 5 नवंबर को तुंगनाथ की चल विग्रह डोली के मक्कू मठ मार्ग पर रोकने के मुद्दे पर उप वन क्षेत्राधिकारी को रूद्रप्रयाग वन प्रभाग कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। पैदल रास्ते पर टेंट स्थापित करने से डोली को पांच घण्टे तक रुकना पड़ा।
इस मुद्दे पर उप वन क्षेत्राधिकारी कुंवर लाल की लापरवाही सामने आई।
सम्बद्धीकरण आदेश
राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन स्वर्णिम अवसर व चुनौती – मुख्य सचिव
नेशनल गेम्स आयोजन की तैयारियों को तत्परता से अन्तिम रूप देने के निर्देश
नेशनल गेम्स के सुव्यवस्थित व सफल आयोजन हेतु सभी सम्बन्धित विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आज से आगाज होने जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया की नजर दक्षिण अफ्रीका में एक और टी20 सीरीज जीतने पर होगी। भारत अब तक दक्षिण अफ्रीका में कभी दो या इससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारा है। पहली बार दोनों टीमों के बीच दक्षिण अफ्रीका में 2018 में तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी। तब भारत ने उस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। वहीं, 2023 में दो मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। टीम इंडिया करीब एक साल बाद दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रही है। सूर्यकुमार की अगुआई में युवा
जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र के पांचवे दिन फिर हुआ हंगामा, विधायकों के बीच हुई हाथापाई
अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर हुआ हंगामा
विधानसभा में पीडीपी के खिलाफ लगे नारे
रिवीलिंग लहंगा पहन नेहा मलिक ने इंटरनेट पर लगाया बोल्डनेस का तड़का
नेहा मलिक भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री में से एक हैं। उन्होंने अपनी बोल्डनेस और हॉटनेस से फैंस को इस कदर दीवाना बनाया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस नेहा मलिक ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में उनका सिजलिंग अंदाज देखकर फैंस एक बार फिर से बेकाबू हो गए हैं।
सीएम धामी ने स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए बनाए गए क्यूआर स्कैनर का भी किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री की स्वच्छ और स्वस्थ भारत की परिकल्पना हो रही साकार - सीएम धामी
देवभूमि उत्तराखंड को स्वच्छ रखने में सरकार के सहयोगी बने- सीएम
वजन घटाने के लिए कीटो डाइट है कारगर, इसका पालन करते समय खाएं ये 5 स्नैक्स
इन दिनों लोग वजन को नियंत्रित रखने के लिए कीटो डाइट का पालन करते हैं, जो असल में फायदेमंद होती है। यह एक लोकप्रिय डाइट है, जो उच्च वसा और कम कार्ब वाले खाद्य पदार्थों पर केंद्रित होती है। कार्ब को घटाने से शरीर कीटोसिस की स्थिति में आ जाता है, जिसके कारण वजन घटाने में मदद मिलती है। आप इस डाइट का पालन करते समय ये 5 स्नैक्स खा सकते हैं।
नरेंद्रनगर ब्लॉक के नौडू गांव में सड़क की सुविधा न होने से महिला का जंगल में ही हुआ प्रसव
पल्ली में लेटाकर ले जाया जा रहा था 12 किमी दूर सड़क मार्ग तक
सड़क की सुविधा न होने से गांव तक नहीं पहुंच पायी एंबुलेंस
छठ महापर्व- पहाड़ से लेकर मैदान तक श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना
चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन
चारों ओर रही छठी मईया और सूर्य देवता के जयकारों की गूंज
देहरादून। ‘उग हे सूरज देव, भइल भिनसरवा... अरघ के रे गेरवा, पूजन के रे बेरवा हो’... उत्तराखंड में छठ घाटों पर भोर से ही हर किसी की जुबां पर यही गीत सुनाई दिया। छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। पहाड़ से मैदान तक श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की।