उत्तराखंड
शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु
'जय मां गंगे' के जयकारों से गूंज उठा धाम
अब शीतकालीन पड़ाव मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन
उत्तरकाशी। चारधामों में प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट आज शनिवार को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए दोपहर 12.14 बजे बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को भैयादूज पर्व पर दोपहर 12.05 बजे पर बंद होंगे।
कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या-रेप मामले में धीमी CBI जांच पर नाराज जूनियर डॉक्टर, 9 नवंबर को निकालेंगे रैली
कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के करीब तीन महीने बाद, जूनियर डॉक्टरों ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच की धीमी गति पर असंतोष जताया है। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम ने एक बार फिर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। फोरम का कहना है कि CBI द्वारा दायर आरोप-पत्र में केवल एक आरोपी का नाम है, जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, आस- पास के लोगों में मची अफरा- तफरी
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आग लगने के कारण का नहीं चला पता
रुड़की। सालियर के पास एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रुड़की दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
एमडी पीसी ध्यानी ने पावर ट्रांसमिशन सिस्टम का लिया जायजा
देहरादून। दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर पी०सी० ध्यानी, प्रबंध निदेशक, पिटकुल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गयी। खुशियों एवं प्रकाश के पर्व दीपावाली के अवसर पर पीक हॉर्स में संध्या 6बजे 1620 MW की अधिकतम विद्युत मांग रिकॉर्ड हुई जोकि विगत वर्ष दीपावाली के अवसर पर 1427 MW थी। पिछले साल के सापेक्ष लगभग 200MW विद्युत मांग में वृद्धि होने के उपरान्त भी पिटकुल ने प्रबंध निदेशक महोदय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश की जनता को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की वृद्धि, घरेलू गैस की कीमतें स्थिर
नई दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत तय की जाती है। इस बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये का इजाफा किया गया है। ऑयल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ाई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट हो गई हैं।
अगर आपकी हाइट है छोटी तो साड़ी पहनते समय रखें इन बातों का खयाल
अगर आपकी हाइट छोटी है, तो साड़ी पहनते समय इन खास बातों का ध्यान रखें ताकि आप लंबी और आकर्षक दिखें। ये टिप्स आपके लुक को ग्रेसफुल बनाने में मदद करेंगे।
अगर आपकी हाइट है छोटी तो साड़ी पहनते समय रखें इन बातों का खयाल
छोटी हाइट की महिलाओं के लिए साड़ी पहनना एक स्टाइलिश विकल्प हो सकता है, लेकिन सही तरीके से पहनने पर ही यह आकर्षक दिख सकती है। कुछ टिप्स अपनाकर आप अपनी हाइट को उभर सकते हैं और साड़ी को बेहद खूबसूरती से कैरी कर सकती हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, वायु गुणवत्ता पहुंची ‘बहुत खराब’ श्रेणी में
नई दिल्ली: गुरुवार, 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। हालांकि पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद, कई राज्यों में जमकर आतिशबाजी हुई, जिससे हवा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में भी प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी की गई, जिसके चलते एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।
गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर शीतकाल के लिए किए जाएंगे बंद, 8.11 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
दोपहर 12.14 बजे बंद किए जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट
यमुनोत्री धाम के कपाट कल भैयादूज पर्व पर होंगे बंद
आज प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा गोवर्धन पूजा का पर्व
प्रकृति और मानव के बीच संबंध का पर्व है गोवर्धन पूजा
घरों में लगाया जा रहा अन्नकूट का भोग
सोने की लगातार बढ़ती चमक
सतीश सिंह
मार्च 2019 से मार्च 2024 के दौरान सोने की कीमत में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मौजूदा परिदृश्य में यह दिसंबर तक 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकता है। एक जनवरी 2024 को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,352 रुपये थी, जो 79,710 रुपये के स्तर पर है। सोने की कीमत में निरंतर वृद्धि होने के कारण सितंबर में वैश्विक बाजार में सोने का औसत दैनिक कारोबार 18 लाख करोड़ रुपये हो गया था, जो अप्रैल 2024 की तुलना में 13 प्रतिशत कम है, पर 2023 के औसत 13. 6 लाख करोड़ रुपये से 32. 51 प्रतिशत अधिक है।
- Read more about सोने की लगातार बढ़ती चमक
- Log in or register to post comments