Skip to main content

उत्तराखंड

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। मंडलसेरा क्षेत्र के जीतनगर में किराए के कमरे में छात्रा का शव मिलने से इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन शुरू, जल्द होगा लोकार्पण- मुख्यमंत्री

केदारनाथ और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने से सुगम होगी चारधाम यात्रा, रुद्रप्रयाग में यातायात जाम से मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री ने ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान की सराहना की

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की कड़ी निंदा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पटना में की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज देहरादून के जाखन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चमोली। उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 27 अक्टूबर 2026 से भराड़ीसैंण में शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। विधानसभा परिसर से लेकर प्रवेश द्वारों, बैरियरों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

देहरादून: लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, लूटपाट के प्रयास में धक्का देने से हुई थी मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, लूटपाट के प्रयास में धक्का देने से हुई थी मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में सड़क किनारे मिले अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि कथित तौर पर लूटपाट की कोशिश के दौरान दो लोगों ने व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसे सड़क पर धक्का दे दिया। गिरने से उसे अंदरूनी चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में आदिकवि एवं रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से सत्य, करुणा समानता और मानवता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। उनके महान विचार और शिक्षाएं आज भी समाज को सदाचार, सामाजिक समरसता और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके

चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके

हर साल 29 अक्टूबर को 'विश्व स्ट्रोक दिवस' (World Stroke Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करना है। स्ट्रोक एक ऐसी मेडिकल इमरजेंसी है जिसमें मस्तिष्क के किसी हिस्से में खून की आपूर्ति अचानक बाधित हो जाती है या दिमाग की नस फट जाती है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाएं तेजी से डैमेज होने लगती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचान लेना किसी भी मरीज की जान बचाने या उसे स्थायी दिव्यांगता (Disability) से सुरक्षित रखने में बेहद मददगार साबित हो सकता है।

अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी

अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी

नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में गुजरात के अहमदाबाद को वर्ष 2029 में सीनियर भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गई है। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने रविवार को चीन के निंग्बो में हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद यह घोषणा की। इस प्रतियोगिता के आयोजन के साथ भारत पहली बार सीनियर भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

2029 में अहमदाबाद, 2030 में मॉस्को में होगी प्रतियोगिता

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच नगला दवाईफार्म के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर कैंटर और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, दोनों युवकों की मौत की खबर से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

किच्छा की ओर जा रहे थे दोनों युवक

↑