Skip to main content

उत्तराखंड

10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

शीतकाल में मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव ले जाया जाएगा, जहां अगले छह महीने तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

आजकल अनियमित खानपान, शारीरिक मेहनत की कमी और लगातार तनाव के कारण मोटापे की समस्या बढ़ रही है। अधिक वजन होने से टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ सकता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन और नियमित शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। इसी बीच रसोई में आसानी से मिलने वाली इलायची भी अपने संभावित स्वास्थ्य लाभों के कारण चर्चा में रहती है।

देहरादून में फर्जी भुगतान दिखाकर स्कूटी की ठगी, डोईवाला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून में फर्जी भुगतान दिखाकर स्कूटी की ठगी, डोईवाला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में वाहन शोरूम को निशाना बनाकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने मोबाइल फोन पर फर्जी भुगतान का विवरण दिखाकर हीरो डेस्टिनी स्कूटी हासिल कर ली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी गई स्कूटी और 2,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति पहले भी ठगी से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है।

विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग

विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग

51 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे सवार

सोफिया। तेल अवीव से वियना जा रही एक यात्री उड़ान में बम होने की धमकी मिलने के बाद हवाई सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर विमान का रास्ता बदलकर बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में 51 यात्री और चालक दल के छह सदस्य मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित विमान से बाहर निकल आए। घटना के बाद बुल्गारियाई सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में गोलीबारी हुई है। यह घटना उस समय हुई जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच खेलकर घर लौट रहे थे। मैदान के बाहर ही उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की गई। एक्टर की गाड़ी पर कई गोलियां चलाए जाने की जानकारी सामने आई है।

गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद गाड़ी चलाकर अपने ड्राइवर समेत दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया। फायरिंग में दो लोग घायल हुए, जिनमें से एक टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर फिरदौस हैं। उनके बाएं हाथ में गोली लगी है।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज

₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी

छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान: विनय शंकर पांडे

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र

विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

देहरादून। जनपद देहरादून में जिला योजना समिति (डीपीसी) सामान्य निर्वाचन-2026 की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद, शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान तथा देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज

ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज

समाज सुधारक, उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारती की 146वीं जयंती पर दो दिवसीय राजकीय मेले का शुभारंभ

बीरोंखाल (पौड़ी)। स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कर्मवीर जयानंद भारती ने ब्रिटिश अधिकारी (संयुक्त प्रांत के गवर्नर) लॉर्ड मैलकम हेली (मैलकम हैली) के सामने तिरंगा फहराया था और 'गो बैक मैलकम हेली' के नारे लगाए थे। उस समय मैलकम हैली ने कहा था कि यदि वह पिस्तौल निकाल कर मुझे मार देते तो मैं उनका कुछ नहीं बिगड़ा सकता था।

बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन

बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन

दुर्गा पूजा पर पांच दिन की छुट्टी

ढाका। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के प्रमुख धार्मिक पर्व दुर्गा पूजा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पूजा स्थलों पर पुलिस और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की गई है। इस बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान और राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने हिंदू समुदाय को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए धार्मिक स्वतंत्रता, समान अधिकार और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया है।

ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान

ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान

भारतीय खानपान में चावल की अहम जगह है। दाल-चावल से लेकर राजमा-चावल और कढ़ी-चावल तक, कई व्यंजन लोगों की रोजमर्रा की थाली का हिस्सा हैं। चावल शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है। खासकर ब्लड शुगर नियंत्रित रखने और वजन संतुलित बनाए रखने वाले लोगों के लिए इसकी मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि चावल को पूरी तरह खाना छोड़ देना चाहिए।

1. ब्लड शुगर बढ़ने का हो सकता है खतरा

↑