उत्तराखंड
मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक
भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद मिला पदक
नई दिल्ली। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मीराबाई ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क में कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया। यह एशियाई खेलों में उनका पहला पदक है। उनके इस प्रदर्शन के साथ ही भारत का भारोत्तोलन में एशियाई खेलों का 28 साल लंबा पदक सूखा भी खत्म हो गया।
स्नैच में 87 किलोग्राम का सफल प्रयास
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़ी जांच के तहत कोलकाता की इंजीनियरिंग कंपनी मैकनेली भारत इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (MBECL) से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की है। एजेंसी ने बुधवार को कोलकाता, दिल्ली और बंगलूरू में करीब 16-17 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
देहरादून - हरिद्वार में निठारी हत्याकांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिवार के कुछ सदस्यों ने उनकी मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। रिपोर्ट अगले एक-दो दिन में मिलने की उम्मीद है।
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला
देहरादून। नीट यूजी-2025 के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में देहरादून पुलिस की एसआईटी ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का लाभ दिलाने के लिए कथित तौर पर कूटरचित प्रमाण पत्र तैयार कर तीन अभ्यर्थियों को अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाया गया।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले - मुख्यमंत्री
लंबित विवेचनाओं और विशेष न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की समयबद्ध समीक्षा के निर्देश
राहत राशि के भुगतान में न हो देरी, प्रभावित परिवारों को चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा एवं पुनर्वास से भी जोड़ा जाए
मामलों की प्रभावी निगरानी के लिए विकसित किया जाए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने आखिरकार अपने स्वर्ण पदक का खाता खोल दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने पिछली बार जीते गए महिला क्रिकेट के स्वर्ण पदक का भी सफलतापूर्वक बचाव किया। फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने पहले बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने श्रीलंकाई टीम को महज 69 रन पर समेट दिया।
भारत ने खड़ा किया 216 रन का विशाल स्कोर
जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा "आंगन का मिलन कार्यक्रम
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
टिहरी गढ़वाल। सेवा सप्ताह माह के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक से पहले मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
आजकल हेल्दी नाश्ते के विकल्प के तौर पर ओट्स काफी लोकप्रिय हो चुका है। वजन नियंत्रित रखने से लेकर पाचन बेहतर करने तक, इसके कई फायदे बताए जाते हैं। ओट्स में फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए इसे संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, किसी भी दूसरी पौष्टिक चीज की तरह ओट्स का सेवन भी सीमित मात्रा में करना जरूरी है। जरूरत से ज्यादा ओट्स खाने या अचानक डाइट में फाइबर बढ़ाने से कुछ लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले फ्लेवर्ड ओट्स में चीनी और नमक की मात्रा भी अधिक हो सकती है। ऐसे में ओट्स चुनते और खाते समय कुछ बातों का ध्
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब के नशे में बेकाबू हुआ सिक्योरिटी गार्ड, डिलीवरी बॉय से की मारपीट
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित ओएसिस मॉल परिसर में शराब के नशे में एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही जोगीवाला चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते गिरफ्तार कर लिया।