ख़बरें
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
खत्म हुआ शानदार सफर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने शानदार करियर पर विराम लगा दिया है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान पर अप्रत्याशित प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले मैक्सवेल ने तीनों प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। उनके संन्यास के साथ ही क्रिकेट जगत एक ऐसे खिलाड़ी को अलविदा कहेगा, जिसने कई बार अकेले दम पर मैच का परिणाम बदलने का कारनामा किया।
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अब मुकाबला अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के बीच जगह बनाने की होड़ तेज हो गई है। इसी बीच शहजाद पूनावाला ने शानदार खेल दिखाते हुए फिनाले का टिकट अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वह इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं।
रणनीति के दम पर बनाई मजबूत पहचान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
देहरादून - मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को डोईवाला में पांच स्थानों पर करीब 60 से 65 बीघा भूमि पर की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। वहीं, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किए जाने पर दो प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।के
डोईवाला में पांच जगह चला अभियान
- Read more about अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
- Log in or register to post comments
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत की समस्याओं से जुड़े मामले उठे
शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, भूमि संबंधी मामलों में एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 7 और 8 नवंबर, 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दे दी है। अदालत के निर्देश के मुताबिक, इन दोनों दिनों में सुबह 6 से 7 बजे तक और रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़े जा सकेंगे। यह अनुमति सुप्रीम कोर्ट के 15 अक्टूबर, 2025 को दिए गए आदेश के आधार पर दी गई है।
अस्पतालों और शांत क्षेत्रों के आसपास प्रतिबंध
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सालावाला में राज्य योजना वर्ष 2026-27 के तहत न्यू कैंट रोड स्थित सालावाला पुल के डाउनस्ट्रीम में 20 मीटर लंबे दो लेन आरसीसी गर्डर पुल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस पुल का निर्माण ₹541.28 लाख की लागत से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद
विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य
विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली का त्योहार इस बार सिर्फ रोशनी, मिठाइयों और खुशियों तक सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि मनोरंजन के शौकीनों के लिए भी कई खास विकल्प लेकर आ रहा है। सिनेमाघरों में फिल्मों का आनंद लेने के साथ-साथ दर्शक घर बैठे OTT प्लेटफॉर्म पर भी नई फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकेंगे। नवंबर के पहले सप्ताह में अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में और लोकप्रिय सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही हैं। इनमें एनिमेशन, पारिवारिक ड्रामा, कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर कहानियां शामिल हैं।
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन, 12 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप उनके वाहन की सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इस दुर्घटना में विधायक विनोद कंडारी सुरक्षित बच गए। उन्हें हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है।