Skip to main content

ख़बरें

प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर हुआ भव्य रात्रिभोज, लोकसंस्कृति की झलकियों ने मोहा मन

प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर हुआ भव्य रात्रिभोज, लोकसंस्कृति की झलकियों ने मोहा मन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- प्रवासी उत्तराखण्डी प्रदेश की पहचान और गौरव, उनके अनुभव और प्रतिभा से विकास को मिलेगी नई दिशा

नंदा राजजात की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां, प्रवासियों ने महसूस किया देवभूमि का अपनत्व

लगातार तनाव में रहना सेहत के लिए खतरनाक, दिमाग से लेकर दिल और पेट तक पर पड़ता है असर, जानें बचाव के तरीके

लगातार तनाव में रहना सेहत के लिए खतरनाक, दिमाग से लेकर दिल और पेट तक पर पड़ता है असर, जानें बचाव के तरीके

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस का काम, पारिवारिक जिम्मेदारियां, आर्थिक परेशानियां और भविष्य की चिंताएं आम बात हो गई हैं। लोग अक्सर इसे छोटी-मोटी परेशानी या मानसिक थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक रहने वाला तनाव (Chronic Stress) सिर्फ मानसिक स्थिति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह पूरे शरीर को अंदर से खोखला कर सकता है।

अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम के प्रति किया जागरूक

अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम के प्रति किया जागरूक

देहरादून। उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस महकमा लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों, मादक पदार्थों की तस्करी और इसकी रोकथाम को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने ली शरदोत्सव 2026 की बैठक, तैयारियों को लेकर हितधारकों तथा विभागों के साथ बनायी रणनीति

जिलाधिकारी ने ली शरदोत्सव 2026 की बैठक, तैयारियों को लेकर हितधारकों तथा विभागों के साथ बनायी रणनीति

खेल, संस्कृति और पर्यटन का संगम बनेगा नगरपालिका पौड़ी द्वारा आयोजित शरदोत्सव, 16 नवंबर से तीन दिन सजेगा उत्सव का मंच

14 नवंबर से फुटबॉल प्रतियोगिता; शरदोत्सव में नाइट सफारी समेत होंगे विविध आयोजन

देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 9.95 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कीमत 3 लाख रुपये से अधिक

देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 9.95 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कीमत 3 लाख रुपये से अधिक

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 9.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यूएई में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद कई वाहनों में लगी आग, 14 की मौत, 30 घायल

यूएई में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद कई वाहनों में लगी आग, 14 की मौत, 30 घायल

फुजैराह। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक चालक के नियंत्रण खोने से कई वाहन हादसे की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आसपास के कई वाहन भी आ गए। इस भयावह हादसे में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। यूएई के गृह मंत्रालय ने घटना की पुष्टि की है।

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 8 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकडा

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 8 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकडा

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे की फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों की पसंद बनी इस फिल्म ने महज आठ दिनों में कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। दुनियाभर में फिल्म का कारोबार 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इस उपलब्धि के साथ 'रामायण' सबसे कम समय में यह आंकड़ा छूने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। खास बात यह है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शाहरुख खान की 'पठान' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने के आसार, 7 जिलों में बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने के आसार, 7 जिलों में बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम में बदलाव के चलते पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून के अलावा टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

आईटी पार्क में जलभराव से मिलेगी राहत, 38 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम

आईटी पार्क में जलभराव से मिलेगी राहत, 38 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम

रिस्पना नदी का भी होगा कायाकल्प

देहरादून। राजधानी देहरादून के सहस्रधारा स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की पुरानी समस्या को दूर करने की दिशा में जिला प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। इसके लिए करीब 38 करोड़ रुपये की लागत से वैज्ञानिक ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की योजना तैयार की गई है। वहीं, रिस्पना नदी को नया स्वरूप देने के लिए कैनाल, रिवरफ्रंट और इको पार्क विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

↑