ख़बरें
सलमान खान की 'मातृभूमि' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर दर्शकों का इंतजार अब और बढ़ गया है। फिल्म के निर्माताओं ने इसका दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। करीब साढ़े चार मिनट के इस ट्रेलर में सलमान खान भारतीय सेना के एक जांबाज अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। देशभक्ति, युद्ध के हालात और सैनिकों के साहस से भरपूर ट्रेलर ने फिल्म को लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
भारत-चीन सैन्य टकराव की दिखाई झलक
मुख्यमंत्री धामी ने भाईदूज के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक पर्व भाईदूज के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की डोली
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसी के साथ वर्ष 2026 की केदारनाथ यात्रा का विधिवत समापन हो गया। कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
- Read more about केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
- Log in or register to post comments
सर्दियों में बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, जानें बीपी बढ़ने के 6 कारण और कंट्रोल रखने के 7 तरीके
सर्दियों का मौसम जहां एक तरफ सुहाना मौसम और राहत लेकर आता है, वहीं दूसरी तरफ यह सेहत के लिहाज से कई बड़ी चुनौतियां भी खड़ी कर देता है। खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) से पीड़ित मरीजों के लिए यह मौसम बेहद संवेदनशील माना जाता है। ठंड के दिनों में जरा सी लापरवाही दिल और ब्लड प्रेशर पर भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में गिरावट आते ही शरीर में कई तरह के शारीरिक बदलाव होने लगते हैं, जो बीपी बढ़ने का मुख्य कारण बनते हैं।
14 लाख की लूट में दो और आरोपी गिरफ्तार, चंबा और पटेलनगर से दबोचे गए बदमाश, 70 हजार बरामद
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में दून पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को टिहरी गढ़वाल के चंबा से और दूसरे को पटेलनगर क्षेत्र से पकड़ा है। इनके कब्जे से लूट की रकम में से कुल 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तक पुलिस पांच आरोपियों को पकड़कर कुल 2.20 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
चार जनपदों के 9 नगर निकायों में विकसित देवभूमि रजत जयंती पार्क जनता को समर्पित
देहरादून जनपद में 36 करोड़ रुपये से अधिक की 7 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 8 कूड़ा संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी
स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहरों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
देहरादून- नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के चालंग-कुल्हान में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 62 वर्षीय पिता को उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट
मां गंगा की डोली मुखबा रवाना
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट पर्व और गोवर्धन पूजा के अवसर पर विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के कपाट बंद हुए। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों और सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। इस दौरान धाम में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां गंगा को भावुक विदाई दी।
- Read more about शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट
- Log in or register to post comments
रूस-नाटो तनाव के बीच उप-विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- यूरोप पर हमला करने की न योजना है और न वजह
रूस ने नाटो की रणनीति पर भी उठाए सवाल
मॉस्को। यूरोप और रूस के बीच जारी तनाव के बीच मॉस्को ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उसका किसी भी यूरोपीय देश पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। रूस ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया है कि वे यूरोप में संभावित सैन्य संघर्ष को लेकर बेवजह डर का माहौल बना रहे हैं। रूस के उप-विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि न तो रूस की ऐसी कोई योजना है और न ही किसी यूरोपीय देश पर हमला करने की कोई वजह है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि रूस पर हमला होने की स्थिति में मॉस्को चुप नहीं बैठेगा और जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगा।
अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा स्कॉटलैंड, बताई ये बड़ी वजह
नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बीते कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन मैदान के बाहर तालिबान शासन की नीतियों का असर टीम पर लगातार पड़ रहा है। अब क्रिकेट स्कॉटलैंड ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय मुकाबले नहीं खेलने का फैसला किया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जब तक अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों और महिला क्रिकेट की स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक वह इस टीम के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज आयोजित नहीं करेगा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के आयोजनों में दोनों टीमें आमने-सामने आ सकती हैं।