Skip to main content

ख़बरें

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण पार्ट 1' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। पहले ही दिन फिल्म ने करोड़ों की कमाई करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। खास बात यह है कि इस फिल्म ने रणबीर कपूर और यश के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

पहले दिन 64.85 करोड़ का कारोबार

लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल

लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया राहत-बचाव अभियान, घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

चमोली। जनपद चमोली के लामबगड़ क्षेत्र में जे.पी. पावर प्रोजेक्ट के समीप 5 नवंबर 2026 को बोलेरो पिकअप और किआ कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में 7 से 8 लोग घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना चौकी पांडुकेश्वर से मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर की टीम अपर उप निरीक्षक देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट

अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट

पार्किंग के लिए तय किए गए स्थान

देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार, 6 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे और धनतेरस पर्व को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। परेड ग्राउंड में प्रस्तावित जनसभा, पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली अलंकरण परेड और त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं।

देहरादून में 5 लाख की चरस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, नशे के आदी लोगों को बेचने की थी तैयारी

देहरादून में 5 लाख की चरस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, नशे के आदी लोगों को बेचने की थी तैयारी

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है। राजपुर थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।

त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

त्योहारों का मौसम आते ही घरों में मिठाइयों, चॉकलेट, केक और तरह-तरह के पकवानों की मांग बढ़ जाती है। खुशियों के इस मौके पर लोग स्वाद के चक्कर में अक्सर अपनी खानपान की आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर मीठे खाद्य पदार्थों और शुगर युक्त पेय पदार्थों का अधिक सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार जरूरत से ज्यादा चीनी खाना केवल वजन बढ़ने की वजह नहीं बनता, बल्कि इससे लिवर, पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

मेला चिकित्सालय एवं भूपतवाला चिकित्सालय के लिए सीएसआर मद से उपलब्ध कराए जा रहे आधुनिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपकरण

श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया।

Image removed.

देहरादून में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटेलनगर और प्रेमनगर क्षेत्र से चोरी हुए दो दोपहिया वाहनों के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी इस लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

रिलीज से पहले ही 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

रिलीज से पहले ही 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में शामिल 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

↑