Skip to main content

उत्तराखंड

"विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं" – रेखा आर्या

"विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं" – रेखा आर्या

सोमेश्वर में राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत शक्ति केंद्र सम्मेलन में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को किया याद, सोमेश्वर में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को बताया सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण

कुमामोतो मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट- इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराकर लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह

कुमामोतो मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट- इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराकर लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने एक बार फिर अपने दमदार खेल से सभी का ध्यान खींचा है। जापान में जारी कुमामोतो मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में उन्होंने इंडोनेशिया के विश्व नंबर-10 खिलाड़ी अलवी फरहान को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 21-12, 15-21, 21-11 से मात दी। लगातार दूसरे टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर लक्ष्य ने खिताब की ओर अपना कदम बढ़ा दिया है। इसके साथ ही हांगकांग में होने वाले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने की उनकी संभावनाएं भी

सिर्फ मीठा खाना ही नहीं, आपकी ये आदतें भी बढ़ा रही हैं डायबिटीज का खतरा; जानें बचाव के तरीके

सिर्फ मीठा खाना ही नहीं, आपकी ये आदतें भी बढ़ा रही हैं डायबिटीज का खतरा; जानें बचाव के तरीके

डायबिटीज आज तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल हो गई है। पहले इसे उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी माना जाता था, लेकिन अब युवा और कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके पीछे केवल खानपान ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि तनाव, अनियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद न लेना और शारीरिक गतिविधियों की कमी भी ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है।

मुख्यमंत्री धामी ने किया 74वें गौचर मेले का शुभारंभ, दो पेयजल योजनाओं का भी किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने किया 74वें गौचर मेले का शुभारंभ, दो पेयजल योजनाओं का भी किया लोकार्पण

सात दिवसीय मेले में दिखेगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति और व्यापारिक विरासत की झलक, स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया तक पहुंचाने पर दिया जोर

ऋषिकेश घूमने आए स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, तीन बच्चे घायल

ऋषिकेश घूमने आए स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, तीन बच्चे घायल

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित मुनि की रेती क्षेत्र में घूमने आए स्कूली बच्चों का सफर हादसे में बदल गया। फिरोजाबाद से बच्चों को लेकर पहुंची एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद से स्कूली बच्चों का एक समूह ऋषिकेश घूमने आया था। इसी दौरान मुनि की रेती क्षेत्र में उनकी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस के पलटते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

अमेरिका में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी क्रूज बोट से टकराया टैंकर, 32 लोग अस्पताल में भर्ती

अमेरिका में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी क्रूज बोट से टकराया टैंकर, 32 लोग अस्पताल में भर्ती

129 यात्री थे सवार

न्यू ऑरलियन्स। अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 129 यात्रियों को लेकर जा रही एक क्रूज बोट से विशाल टैंकर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूज बोट बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर नदी में एक तरफ झुक गई और आंशिक रूप से डूबने लगी। हादसे के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 32 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यात्रियों के उतरने के दौरान टैंकर ने मारी टक्कर

कोहरे के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के तीन महीने में 52 फेरे रद्द

कोहरे के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के तीन महीने में 52 फेरे रद्द

देहरादून। आगामी शीत ऋतु में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण होने वाली परिचालन बाधाओं से निपटने के लिए भारतीय रेलवे ने अभी से कमर कस ली है। ट्रेनों के सुरक्षित और समयबद्ध संचालन को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने देहरादून और हावड़ा के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेन 'उपासना एक्सप्रेस' के कुल 52 फेरों को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। यह निरस्तीकरण दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर लागू रहेगा, जिससे उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

'ढिंढोरा 2' का ट्रेलर रिलीज, फिर लौटे भुवन बाम के मजेदार किरदार, इस बार ससुराल में मचेगा धमाल

'ढिंढोरा 2' का ट्रेलर रिलीज, फिर लौटे भुवन बाम के मजेदार किरदार, इस बार ससुराल में मचेगा धमाल

भुवन बाम की लोकप्रिय वेब सीरीज 'ढिंढोरा' के नए सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर भुवन बाम अपने अलग-अलग किरदारों के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। इस बार कहानी में नए किरदार की एंट्री के साथ हंसी-मजाक और पारिवारिक उलझनों का डोज भी बढ़ने वाला है। सीरीज में संजीदा शेख की एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

ट्रेलर में दिखी टिटू मामा की नई मुसीबत

उत्तराखंड में सर्दी दिखाएगी तेवर, पांच जिलों में बारिश के आसार, ऊंची चोटियों पर गिरेंगे बर्फ के फाहे

उत्तराखंड में सर्दी दिखाएगी तेवर, पांच जिलों में बारिश के आसार, ऊंची चोटियों पर गिरेंगे बर्फ के फाहे

 देहरादून- उत्तराखंड में सर्दियों का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई है। मौसम में इस बदलाव के बाद पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, सौंपी सॉफ्ट कॉपी

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, सौंपी सॉफ्ट कॉपी

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 में सहयोग की अपील, भाजपा-कांग्रेस समेत पांच दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

देहरादून। उत्तराखण्ड में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद निर्वाचन विभाग ने आगे की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

↑