Skip to main content

उत्तराखंड

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला पुलिस ने केशवपुरी बस्ती में छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 296 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास

फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास

 मेक्सिको सिटी- मोटरस्पोर्ट की दुनिया में मर्सिडीज के ड्राइवर किमी एंटोनेली ने इतिहास रच दिया है। मेक्सिको सिटी ग्रां प्री में तीसरा स्थान हासिल करते ही उन्होंने 2026 फॉर्मूला-1 वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। महज 20 साल और 68 दिन की उम्र में चैंपियन बनने वाले एंटोनेली इस खेल के सबसे युवा विश्व विजेता बन गए हैं। उन्होंने जर्मनी के पूर्व ड्राइवर सेबेस्टियन वेटेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2010 में 23 साल और 134 दिन की उम्र में पहली बार चैंपियनशिप जीती थी।

जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

आजकल पेट के आसपास चर्बी जमा होने की समस्या केवल अधिक उम्र के लोगों तक सीमित नहीं है। कम उम्र के युवाओं और बच्चों में भी वजन बढ़ने तथा शारीरिक गतिविधियों की कमी से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। खास बात यह है कि कई लोग वजन नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से जिम जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते।

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव

चमोली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। धाम और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। चोटियों पर जमी बर्फ के कारण यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और निखर गया है। वहीं, तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के बाद धाम में ठिठुरन काफी बढ़ गई है।

बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल

बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल

सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्मों के बीच कमाई को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नए आंकड़े दर्ज कर रही है। वहीं, आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश में जुटी है। दूसरी ओर, यामी गौतम की 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार' की कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अजय देवगन की 'दृश्यम 3' भी रिलीज के एक महीने बाद तक सिनेमाघरों में बनी हुई है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितना कारोबार किया।

'जेलर 2' की कमाई 435 करोड़ के पार

कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर

कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर

आज के दौर में डायबिटीज (मधुमेह) की समस्या बेहद तेजी से बढ़ रही है। स्थिति यह है कि अब कम उम्र के युवा भी हाई ब्लड शुगर की चपेट में आ रहे हैं। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में दुनियाभर में करीब 58 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। वहीं, भारत में इसके लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे 'डायबिटीज कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' कहा जाने लगा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते ब्लड शुगर को नियंत्रित न किया जाए, तो यह दिल, किडनी, आंखों और नसों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

 30 की उम्र के बाद जरूरी है जांच

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने सशस्त्र पुलिस, यातायात एवं पीएसी संवर्ग में कार्यरत 8 उपनिरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इन सभी अधिकारियों को दलनायक (कंपनी कमांडर) के पद पर पदोन्नत करते हुए नई वाहिनियों में तैनाती प्रदान की गई है।

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक 'बाल विवाह मुक्त भारत' के निर्माण का सामूहिक संकल्प

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक 'बाल विवाह मुक्त भारत' के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम: सृजन से समृद्धि’ संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिला लाभार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लखपति दीदियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे

ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में 30 अक्टूबर 2026 को आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम ने मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ सघन प्रवर्तन अभियान चलाया।

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी

↑