Skip to main content

उत्तराखंड

त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

देहरादून। त्यूणी क्षेत्र में चकराता मोटर मार्ग पर एक फोर्ड कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर SDRF टीम ने दुर्गम खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव और दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

SDRF पोस्ट त्यूणी को 2 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली कि चिल्लाड़ नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही कांस्टेबल नवीन सिंह के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

पंचकूला - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में प्रतिभाग कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला और मैदान पर उतरकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री को अपने बीच क्रिकेट खेलते देख खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण

पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण

जिला योजना से 20 लाख की लागत से हुआ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य

पौड़ी- गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर पूल्ड आवास परिसर स्थित बाल वाटिका को नया स्वरूप मिलने के बाद बच्चों के लिए समर्पित किया गया। विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया तथा नगरपालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने बाल वाटिका में कराए गए मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास

युजवेंद्र चहल ने भावुक संदेश के साथ लाल गेंद के क्रिकेट को अलविदा कहा, लेकिन वनडे और टी20 में भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद अब भी बरकरार रखी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। चहल ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लाल गेंद के क्रिकेट को अलविदा कहा। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। चहल ने वनडे और टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए दोबारा खेलने की अपनी इच्छा भी जाहिर की है।

भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान

भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान

फैटी लिवर अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित बीमारी नहीं रह गई है। बदलती जीवनशैली, बढ़ता मोटापा, डायबिटीज और खान-पान की आदतों में बदलाव के बीच इस बीमारी का खतरा बच्चों और युवाओं में भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। खास चिंता की बात यह है कि शुरुआती दौर में फैटी लिवर के लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते, जिसके कारण कई लोगों को बीमारी का पता काफी देर से चलता है।

पटेलनगर में किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

पटेलनगर में किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में किराये के मकान में चल रहे कथित अनैतिक देह व्यापार के मामले का दून पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से छह आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग युवती को रेस्क्यू किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री और देह व्यापार से कमाए गए 18 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन

गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

राजघाट में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

राजघाट में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

राहुल गांधी, खरगे और ओम बिरला समेत कई दिग्गजों ने बापू को किया नमन

नई दिल्ली। देशभर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई बड़े नेताओं ने राजघाट पहुंचकर बापू को नमन किया। इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। देशभर में गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के विचारों को याद किया जा रहा है।

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के लिए प्रासंगिक हैं।

↑