उत्तराखंड
विकासनगर में स्कूल परिसर स्थित घर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
देहरादून - विकासनगर क्षेत्र में स्कूल परिसर में बने घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी, स्कूल से संबंधित दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चोरी से पहले घर की रेकी की थी और इसके बाद अपने तीन रिश्तेदारों को पंजाब व देहरादून से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
अभिनेत्री यामी गौतम एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को एक अलग कहानी के साथ रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रहस्य, रोमांच, कॉमेडी और एक्शन का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। फिल्म में यामी एक ऐसी बहू के किरदार में नजर आएंगी, जिसके असली रूप को लेकर पूरा परिवार उलझन में पड़ जाता है। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
कैसी है फिल्म की कहानी और ट्रेलर?
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
देहरादून- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखण्ड की समस्त जनता, नियमित रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों को शुभकामनाएं देते हुए स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। रक्त का निर्माण किसी कारखाने में नहीं किया जा सकता। इसकी उपलब्धता जागरूक और संवेदनशील नागरिकों के स्वैच्छिक रक्तदान पर निर्भर करती है। द
शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन की देर रात शराब की दुकानों पर स्ट्राइक, अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने दर्जनों दुकानों पर की छापेमारी
छापेमारी में ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होना, अनाधिकृत सेल्समैन; रेट लिस्ट चस्पा न होने सहित कई अनियमितताएं मिलीं
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
मैस्कॉट प्रतियोगिता में स्नेहा भण्डारी ने प्रथम, अनुराग रमोला को द्वितीय, अंकिता बिष्ट को तृतीय पुरस्कार, स्लोगन प्रतियोगिता में अंकित सिंह रावत को प्रथम पुरस्कार
सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई केबल, उससे निकाला गया तांबा, केबल कटर और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ उनके धरातल पर असर और आमजन को मिल रहे लाभ का भी आंकलन करने के निर्देश दिए।
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान
आजकल बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप भी अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गया है। कम उम्र के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। लंबे समय तक तनाव में रहना, पर्याप्त नींद न लेना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और असंतुलित खानपान इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं।
टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "आंगन का मिलन" बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान - डॉ. धन सिंह रावत
छात्र संघ चुनावों में पहली बार बेटियों को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व
देहरादून। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय तल्ली, हल्द्वानी में "सेवा संकल्प" अभियान के अंतर्गत आयोजित "आंगन का मिलन" कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा महिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन भट्ट द्वारा शिक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की 'प्रहार' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज
अभिनेता राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रहार' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले और उसके बाद आतंकवादी अजमल कसाब के खिलाफ चले मुकदमे की कहानी की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में राजकुमार राव देश के चर्चित वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
26/11 हमले के बाद की कानूनी लड़ाई पर आधारित कहानी