Skip to main content

उत्तराखंड

19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब

19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब जीतने वाले 19 वर्षीय रितेश पाल की कहानी सिर्फ एक डांस ट्रॉफी तक सीमित नहीं है। कभी इसी मंच से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा था। सीजन 2, 3 और 4 में लगातार असफलता मिलने के बावजूद रितेश ने अपना सपना नहीं छोड़ा। हालात यहां तक पहुंचे कि परिवार ने उन्हें डांस छोड़कर भाई के सैलून में काम करने की सलाह दी। इसके बावजूद रितेश अभ्यास में जुटे रहे और आखिरकार उसी शो के सीजन 5 में विजेता बनकर सामने आए।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां निभा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका- रेखा आर्या

मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थियों को किया लाभान्वित

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित आंगनवाड़ी केंद्र नंदा की चौकी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई तथा लाभार्थी महिलाओं और किशोरियों को महालक्ष्मी किट, बेबी किट एवं पोषण किट वितरित किए।

दून पुलिस ने वांछित नशा तस्कर को दबोचा, परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचने का आरोप

दून पुलिस ने वांछित नशा तस्कर को दबोचा, परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचने का आरोप

देहरादून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने रायवाला क्षेत्र से एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सोनूपाल पुत्र राजपाल, निवासी वैदिक नगर तृतीय, रायवाला, उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया

कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के कालिंदी ट्रेक स्थित ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अभियान के तहत ओडिन कॉल से कुल 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया।

शासन से समन्वय स्थापित करते हुए सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया। सेनानायक ने एसडीआरएफ कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे अभियान की लगातार निगरानी की और मौके पर तैनात टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ

भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ

जानिए किन दवाओं को मिली छूट

वॉशिंगटन। भारत की दवा कंपनियों को अमेरिका से बड़ी राहत मिली है। अमेरिका ने भारत से आयात की जाने वाली कुछ विशेष दवाओं और दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर शून्य प्रतिशत टैरिफ लागू करने का फैसला किया है। इससे भारतीय फार्मा कंपनियों को अमेरिकी बाजार में अपने उत्पादों की आपूर्ति करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, यह छूट सभी दवाओं पर लागू नहीं होगी। अमेरिका ने इसके लिए कुछ खास दवाओं और चिकित्सा उत्पादों की सूची जारी की है।

किन दवाओं को मिलेगी टैरिफ से छूट?

एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

एक अक्टूबर को खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश और मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया। मैच में टॉस तक नहीं हो सका। आईसीसी टी20 रैंकिंग में बेहतर स्थान पर होने के कारण भारतीय टीम को अगले दौर में प्रवेश मिल गया। अब भारत की नजरें सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक की ओर कदम बढ़ाने पर होंगी।

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़बासा के पास देर रात स्लाइडिंग के चलते फंसे करीब 1500 यात्रियों को SDRF, NDRF और DDRF की संयुक्त टीमों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर गौरीकुंड पहुंचाया।

 देर रात DCR रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग पुलिस को सूचना मिली कि गौरीकुंड से करीब तीन किलोमीटर आगे चीड़बासा क्षेत्र में स्लाइडिंग के कारण कई यात्री मार्ग के दूसरी ओर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF सोनप्रयाग की टीम सब इंस्पेक्टर आशीष डिमरी के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत

रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना बेहद जरूरी है। हरी सब्जियां इस जरूरत को पूरा करने में अहम भूमिका निभाती हैं। इन्हीं सब्जियों में शामिल ब्रोकली सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फाइबर शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण शारीरिक कार्यों को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।

बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान

बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान

ढाका। बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक हिंदू व्यक्ति का शव ड्रम के अंदर पानी में तैरता मिला। घटना बेगुनबाड़ी इलाके की है, जहां स्लूइस गेट के पास नहर में स्थानीय लोगों ने ड्रम देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय निरंजन चंद्र सूत्रधार के रूप में हुई है।

निरंजन मयमनसिंह के अठारबारी बिल्डिंग इलाके में साझेदारी में ज्वैलरी शॉप चलाते थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस अभी यह पता नहीं लगा सकी है कि उनकी हत्या किसने की और इसके पीछे क्या वजह थी। शुक्रवार तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या

‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को वितरित की गई महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार एवं पोषण किट

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों का किया सम्मान, कहा आंगनबाड़ी बहने पहुंचा रहीं योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक

↑