उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
आंगनवाड़ी सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाने की पहल तेज, बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्री के सामने रखा प्रस्ताव
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल)। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मंगलवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन बीरोंखाल ब्लॉक सभागार में श्रम विभाग की ओर से आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में हिस्सा लिया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रमिक और स्थानीय लोग पहुंचे। इस दौरान श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं
घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
सड़क किनारे मिली कार और खाई में पड़ा था शव
देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पानीवाला बैंड के पास सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सड़क किनारे एक कार खड़ी होने और खाई में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम को भी बुलाया गया।
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन किया। हालांकि, वीकएंड खत्म होते ही फिल्म की कमाई की रफ्तार में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
फिल्म ने रविवार को जहां करीब 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं सोमवार को इसकी कमाई घटकर लगभग 15.50 करोड़ रुपये रह गई। यानी एक ही दिन में फिल्म के कलेक्शन में आधे से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।
109 करोड़ के पार पहुंची कमाई
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
रियांश-प्रिशा ने 5,895 मीटर ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा, सीएम धामी ने दी बधाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
धामी सरकार के सतत प्रयासों और जनभागीदारी को मिली बड़ी सफलता
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में 30 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देहरादून ने देशभर में 12वां स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि शहर ने पिछले तीन वर्षों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए 37वें स्थान से 12वें स्थान तक का सफर तय किया है।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
देहरादून। जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति की जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा की। इसको लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों और संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार एनोमली, नो-मैपिंग, मतदाताओं को जारी नोटिस, सुनवाई तथा दावों-आपत्तियों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई।
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
प्राधिकरण ने कहा- नियम तोड़ने वालों को नहीं मिलेगी छूट
देहरादून। मसूरी के अपर माल रोड स्थित रॉक स्टोन में अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार संजय मेहरोत्रा और राजीव मेहरोत्रा द्वारा किए गए अनाधिकृत निर्माण के मामले में नियमानुसार वाद दायर किया गया था। सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित पक्ष की ओर से प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ शुरू
प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया।
योजना के माध्यम से प्रदेश के राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।