उत्तराखंड
यूसीसी - महिलाओं और बच्चों को मिली सामाजिक- आर्थिक सुरक्षा
देहरादून। समान नागरिक संहिता, के लिए ड्राफ्ट तय करने वाली विशेषज्ञ कमेटी की सदस्य और दून विश्वविद्यालय की वीसी प्रो. सुरेखा डंगवाल के मुताबिक उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के जरिए ना सिर्फ महिलाओं और बच्चों की सामाजिक आर्थिक सुरक्षा मजबूत हुई है। बल्कि इससे विवाह संस्था को भी मज़बूती मिलेगी । प्रो.
बीआरपी-सीआरपी भर्ती में देरी पर विभागीय मंत्री ने जताई नाराजगी
उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा के बाद अधिकारियों को दिये शीघ्र भर्ती के निर्देश
कहा, आपसी समन्वय स्थापित कर दूर करें प्रयाग पोर्टल से जुड़ी विसंगतियां
खाद्य व किराना डिलीवरी कंपनी जोमैटो का नाम बदलकर हुआ 'इटरनल'
जोमैटो के निदेशक मंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
कॉर्पोरेट वेबसाइट zomato.com से eternal.com में बदली
नई दिल्ली। खाद्य व किराना डिलीवरी कंपनी जोमैटो के निदेशक मंडल ने कंपनी का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कंपनी के शेयरधारकों को लिखे पत्र में लिखा, "हमारे बोर्ड ने आज इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और मैं अपने शेयरधारकों से भी इस बदलाव का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं।
भाजपा डाल रही आप पार्टी के उम्मीदवारों पर डोरे, लालच देकर करवाने चाहती है बीजेपी में शामिल- अरविंद केजरीवाल
16 उम्मीदवारों को भाजपा की तरफ से फोन किए जा चुके
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना कल
पूर्व सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को दुलारते नजर आए सीएम योगी
तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे है सीएम योगी
गांवों से पलायन रोकने के लिए कृषि और पशुपालन पर सीएम योगी दे रहे जोर
यमकेश्वर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे हुए है। सीएम योगी ने अपने पैतृक गांव के महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान वह यहां एक बच्चों को दुलारते नजर आए।
देहरादून में नवनियुक्त मेयर और पार्षदों को आज दिलायी जाएगी शपथ
मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री धामी रहेंगे मौजूद
क्या आप भी पैरों-टखनों में अक्सर सूजन बने रहने की समस्या से हैं परेशान?तो ना करे अनदेखा, हो सकती है गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं
पैरों-टखनों में सूजन बहुत आम समस्या है, ये किसी को भी हो सकती है। आमतौर पर बहुत ज्यादा पैदल चलने, शारीरिक मेहनत, थकान के कारण आपको ये समस्या हो सकती है जिसे अक्सर चिंता का विषय नहीं माना जाता है। हालांकि अगर आपको अक्सर पैरों में ये दिक्कत बनी रहती है, भले ही आप ज्यादा चल या मेहनत न कर रहे हों तो निश्चित ही ये ऐसा संकेत हो सकता है जिसपर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
मुख्यमंत्री धामी ने साइकिलिंग पदक विजेताओं को मेडल प्रदान कर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने ट्रैक पर की साइकिलिंग
उधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम वेलोड्रोम में साइकिलिंग पदक विजेताओं को मेडल प्रदान कर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत शिवालिक वेलोड्रम मे ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता को दर्शक दीर्घा से देखा। उन्होंने वेलोड्रम पहुंचकर खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर ट्रैक पर साइकिलिंग भी की।
फाइनल में प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंची खेल मंत्री
मंत्री रेखा आर्या ने देखे एक्सट्रीम सलालम के सेमीफाइनल और फाइनल मैच
सलालम और बीच वॉलीबॉल के पदक विजेताओं को पहनाए मेडल
पौडी / टिहरी। खेल मंत्री रेखा आर्या पौड़ी जनपद के फूल चट्टी में आयोजित हो रही एक्सट्रीम सलालम प्रतियोगिताओं के फाइनल और सेमीफाइनल मैच मे खेल रहे उत्तराखंड के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंची। खेल मंत्री ने एक्सट्रीम सलालम और बीच वॉलीबॉल के पदक विजेताओं को पदक वितरित किए।
उच्च शिक्षा में 55 नये असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली नियुक्ति
हिन्दी में 29 व रसायन विज्ञान में 26 असिस्टेंट प्रोफेसर किये तैनात
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने कहा, शिक्षकों की नियुक्ति से पठन-पाठन की गुणवत्ता में होगा सुधार