उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की पुस्तिका एवं कैलेंडर का किया विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वर्ष 2025 के कैलेंडर एवं चारधाम यात्रा की जानकारी देने वाली पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कैलेण्डर एवं देश की सात विभिन्न भाषाओं में तैयार पुस्तिका देश भर के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिये प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि चारो धामों के तीर्थ स्थलों पर आधारित कैलेण्डर भी यात्रा को बढावा देने में सहायक होगा।
सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये धनराशि की स्वीकृत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदाग्रस्त एवं ग्रामीण क्षेत्र खैर मानसिंह, द्रोण द्वारा, थेवा मालदेवता, अस्थल, अखण्डवाली भिलंग में 500 सोलर स्ट्रीट लगाये जाने की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री द्वारा उक्त योजना हेतु रू0 28.69 लाख (रु० अट्ठाईस लाख उनहत्तर हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा गुरूनानक पब्लिक इण्टर कॉलेज खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून को पुताई पेन्ट एवं मरम्मत आदि कार्यों के सम्बन्ध में की गई घोषणा के कियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री द्वारा रू0 99.99 लाख (रु० निन्यानवे लाख निन्यानवे हजार मात्र) की
दिल्ली विधानसभा चुनाव - 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.56 करोड़ मतदाता
70 विधानसभा सीटों पर होंगे मतदान
नई दिल्ल्ली। दिल्लीवासी आज अपनी सरकार चुनेंगे। 70 विधानसभा सीटों पर 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार दोपहर बाद ईवीएम के साथ मतदानकर्मियों ने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर जिम्मा भी संभाल लिया। सबसे कम उम्मीदवार पटेल नगर और कस्तूरबा नगर में पांच-पांच हैं, जबकि नई दिल्ली सीट पर 23 उम्मीदवार हैं।
घर घर में खिलाड़ी तैयार करना है मकसद - रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री ने मिनी स्टेडियम और दो सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया
रानीखेत/सोमेश्वर। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रानीखेत और सोमेश्वर विधानसभा में एक मिनी स्टेडियम और दो सड़कों के निर्माण का शुभारंभ किया। इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि वह इतनी खेल सुविधाएं जुटाना चाहती हैं जिससे प्रदेश में घर-घर में खिलाड़ी तैयार हो सके।
- Read more about घर घर में खिलाड़ी तैयार करना है मकसद - रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
रेल में उत्तराखंड को केंद्रीय आवंटन में मिला दो प्रतिशत से कम बजट - सूर्यकांत धस्माना
प्रदेश के पांचों सांसद हुए निकम्मे साबित- सूर्यकांत धस्माना
रोजमर्रा के जीवन के लिए मानकीकरण बेहद जरूरी - सीएम धामी
भारतीय मानक ब्यूरो ने आयोजित किया मानक कार्निवल
लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने की भागीदारी
देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में मानक कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्निवल की थीम राष्ट्रीय खेलों के ग्रीन गेम्स पर रखी गई थी।
मुख्यमंत्री धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को परोसा भोजन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून आते ही रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे अनेक राज्यों खिलाड़ियों से बात कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने शूटिंग रेंज का अवलोकन भी किया।
विक्रम भट्ट की ‘तुमको मेरी कसम’ फिल्म का टीजर हुआ रिलीज
विक्रम भट्ट बॉलीवुड में अपनी हॉरर जॉनर की फिल्मों के लिए फेमस है। जल्द ही रिलीज होगी उनकी फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’। इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें फिल्म की कहानी में थ्रिलर का तड़का है, साथ ही कोर्ट रूम ड्रामा भी नजर आ रहा है।
फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में अनुपम खेर एक आईवीएफ हॉस्पिटल से जुड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म के टीजर में कोर्ट रूम सीन भी दिख रहे हैं। क्या है आईवीएफ और कोर्ट केस का नाता, यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा। लेकिन टीजर में अनुपम खेर, अदा शर्मा और ईशा देओल के डायलॉग दमदार लग रहे हैं।
पिटकुल के 65 कार्मिकों को मिली पदोन्नति
प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने दी बधाई, बोले, पिटकुल के बेहतर प्रबंधन में दें अपना योगदान
- Read more about पिटकुल के 65 कार्मिकों को मिली पदोन्नति
- Log in or register to post comments
प्रदेश में आज बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बूंदाबांदी जारी
गंगोत्री धाम में शुरू हुई बर्फबारी
देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25 डिग्री किया गया दर्ज
यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ में भी बना हुआ बर्फबारी का मौसम