Skip to main content

उत्तराखंड

उत्तराखंड में लागू हुई समान नागरिक संहिता

उत्तराखंड में लागू हुई समान नागरिक संहिता

सीएम धामी ने कहा, यूसीसी लागू होने से सभी को समान अधिकार मिलेंगे

देहरादून। उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद आज इतिहास रच दिया। आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया। वहीं, इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। इसी के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया।

मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ का टीजर हुआ रिलीज, 27 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ का टीजर हुआ रिलीज, 27 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ का टीजर रिलीज हो चुका है। कोच्चि में ममूटी और मोहनलाल ने मिलकर इसका टीजर रिलीज किया। यह मोहनलाल की साल 2019 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में भी मोहनलाल लूसिफर के किरदार में वापसी कर रहे हैं। ‘लूसिफर’ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी।

38वें राष्ट्रीय खेल- देहरादून में समस्त रूटों पर सफाई के लिए की गई तैयारी

38वें राष्ट्रीय खेल- देहरादून में समस्त रूटों पर सफाई के लिए की गई तैयारी

150 अतिरिक्त कार्मिक लगाकर शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए बनाई गई योजना 

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में 38वें राष्ट्रीय खेलो के दृष्टिगत नगर निगम, देहरादून द्वारा समस्त रूटों पर सफाई हेतु विशेष व्यवस्था की तैयारी की गई है।

Image removed.

क्या आपका भी ठंड के मौसम में बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल, तो कर लीजिए कंट्रोल, नहीं तो शरीर को हो सकता है नुकसान

क्या आपका भी ठंड के मौसम में बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल, तो कर लीजिए कंट्रोल, नहीं तो शरीर को हो सकता है नुकसान

सर्दियों का ये मौसम आपकी सेहत को कई प्रकार से प्रभावित करने वाला हो सकता है। तापमान में गिरावट के साथ आपकी स्वास्थ्य जटिलताएं बढ़नी शुरू हो जाती हैं, यही कारण है कि सभी लोगों को सर्दियों के इस मौसम में अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यह मौसम मधुमेह और उच्च रक्त से पीड़ित लोगों के लिए भी कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, विशेषतौर पर मधुमेह रोगियों को सर्दी के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। ठंड का यह मौसम आपके शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है और इसके बढ़ने का कारण हो सकता है।

मोरी विकासखंड के सावणी गांव में लगी आग, 15 भवन जलकर राख

मोरी विकासखंड के सावणी गांव में लगी आग, 15 भवन जलकर राख

अग्निकांड में बुजुर्ग महिला की मौत

मुख्यमंत्री धामी ने राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का दिया आदेश 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मां गंगा से मांगा खिलाड़ियों के लिए आशीर्वाद

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मां गंगा से मांगा खिलाड़ियों के लिए आशीर्वाद

हरिद्वार। खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में मां गंगा की आरती में हिस्सा लिया और आगामी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की जीत के लिए मां गंगा का आशीर्वाद मांगा। खेल मंत्री रेखा आर्या नैनीताल से लौटते हुए शाम के समय हरिद्वार में रुकी और यहां मालवीय घाट पर आयोजित कलर्स आफ उत्तराखंड कार्यक्रम में शिरकत की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों की पूरी तैयारी कर ली है, सभी खेल आयोजन स्थल पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।

समोसा देने से मना करने पर पहले की गालीगलौज, फिर ब्लेड से गले पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

समोसा देने से मना करने पर पहले की गालीगलौज, फिर ब्लेड से गले पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। भदैनी इलाके में आनंदमयी अस्पताल के सामने शिवाला का रहने वाला मनोज कुमार साहनी ठेला पर समोसा-पकौड़ी बेचता है। मनोज के पास शिवाला का रहने वाला सत्यनारायण साहनी पहुंचा। मनोज से मुफ्त में समोसा देने के लिए कहने लगा। मनोज के समोसा देने से मना करने पर सत्यनारायण ने पहले गालीगलौज की। इसके कुछ देर बाद वापस ब्लेड लेकर पहुंचा अैर मनोज को पीछे से पकड़ कर गले पर वार कर दिया। मनोज के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया। मनोज की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके भेलूपुर थाने की पुलिस ने सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदेश की बेटियों के लिए ऐतिहासिक कदम होगा यूसीसी- रेखा आर्या

प्रदेश की बेटियों के लिए ऐतिहासिक कदम होगा यूसीसी- रेखा आर्या

गणतंत्र दिवस पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पुलिस परेड की सलामी ली

संविधान के जनक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को किया नमन

नैनीताल। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू होना प्रदेश की बेटियों के लिए ऐतिहासिक कदम होगा । रविवार को गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड की सलामी लेने नैनीताल पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यह बात कही।

'सत्ता के सेमीफाइनल' में जीत से जमी धामी की धमक

'सत्ता के सेमीफाइनल' में जीत से जमी धामी की धमक

उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में भाजपा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

चुनाव में जहां-जहां कमजोर दिखी स्थिति, धामी बने तारणहार

अति व्यस्तता के बावजूद प्रदेश के कोने-कोने तक प्रचार को पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

↑