Skip to main content

उत्तराखंड

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से बालिकाओं ने की मुलाकात 

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से बालिकाओं ने की मुलाकात 

मुख्य सचिव ने प्रत्येक बालिका से उनकी शिक्षा, व्यक्तिगत जीवन तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में की विस्तृत बातचीत

देहरादून। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका निकेतन, केदारपुरम, जिला शरणालय एवं प्रवेशालय तथा शिशुसदन की लगभग 30 बालिकाओं ने उत्तराखण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। सीएस राधा रतूड़ी ने इस अवसर पर मौजूद प्रत्येक बालिका से  उनकी शिक्षा, व्यक्तिगत जीवन तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत बातचीत की। बालिकाओं के सवालों के जवाब दिए तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

महाराज ने एएसआई से कहा पौराणिक मंदिरों का संरक्षण जरूरी

महाराज ने एएसआई से कहा पौराणिक मंदिरों का संरक्षण जरूरी

मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर भी हुई चर्चा

देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर चर्चा करने के साथ-साथ उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने को कहा है।

गले में मेडल डालकर होनी चाहिए अगली सेल्फी - रेखा आर्या

गले में मेडल डालकर होनी चाहिए अगली सेल्फी - रेखा आर्या

हॉकी और कबड्डी टीमों का उत्साह बढ़ाने हरिद्वार पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेली, तैयारी का जायजा लिया

हरिद्वार। "अगली बार जब मेरे साथ सेल्फी लो तो आपके गले में मेडल होना चाहिए।" शुक्रवार को यह बात खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का हौसला बढाते हुए कही।

प्रधानमंत्री मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ में करेंगे स्नान 

प्रधानमंत्री मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ में करेंगे स्नान 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी त्रिवेणी में लगाएंगे डुबकी 

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को कुंभ मेला में स्नान करने के लिए जाएंगे। इसी दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही पार्टी के कई नेता व पदाधिकारी भी स्नान करेंगे। बता दें कि बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर महाकुंभ में अव्यवस्था होने का आरोप लगाया।

सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैक- रेखा आर्या

सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैक- रेखा आर्या

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में कोई कमी ना रहे- रेखा आर्या

भाजपा की सरकार में कानून का राज हुआ स्थापित - मुख्यमंत्री योगी

भाजपा की सरकार में कानून का राज हुआ स्थापित - मुख्यमंत्री योगी

10 दिन में महाकुंभ में 10 करोड़ लोगों ने बिना किसी भेदभाव के किया स्नान - मुख्यमंत्री योगी

सपा के लोग महाकुंभ के बारे में दुष्प्रचार कर जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं - मुख्यमंत्री योगी

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ 

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ 

देहरादून। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दृष्टिगत मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को सचिवालय परिसर में लोकतांत्रिक मतदाता सहभागिता को प्रोत्साहित किये जाने के उद्देश्य से मतदाता शपथ कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई।

अगर आपका भी हार्ट रेट बढ़ा हुआ है तो हो जाए सावधान, कई तरह के होते है नुकसान

अगर आपका भी हार्ट रेट बढ़ा हुआ है तो हो जाए सावधान, कई तरह के होते है नुकसान

हृदय रोगों के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। कुछ दशकों पहले तक इसे उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी के रूप में देखा जाता था हालांकि अब 30 से कम उम्र में ही न सिर्फ लोग हृदय रोगों का शिकार हो रहे हैं साथ ही हार्ट अटैक जैसी दिक्कतों के कारण लोगों की मौत भी हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खराब होती दिनचर्या और खान-पान में गड़बड़ी ने हृदय रोगों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कम उम्र से ही सभी लोगों को अपने हृदय स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट रेट की जांच कराते रहें। अध्ययनों

प्रदेश में दो बार महसूस किए भूकंप के झटके, दहशत के चलते घरों से बाहर निकले लोग 

प्रदेश में दो बार महसूस किए भूकंप के झटके, दहशत के चलते घरों से बाहर निकले लोग 

उत्तरकाशी में पहले झटके की तीव्रता 2.7 और दुसरे की 3.5 रही

देहरादून।  उत्तरकाशी में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों में भय का माहौल है। भूकंप का पहला झटका सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर आया। जिसकी तीव्रता 2.7 थी, गहराई 5 किलोमीटर बताई जा रही है। इसके बाद दोबारा 8 बजकर 19 मिनट पर फिर झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 रही।  आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी तहसीलों से जानकारी जुटाई जा रही है।

दिल्ली चुनाव- सीएम धामी ने पालम में किया भव्य रोड-शो

दिल्ली चुनाव- सीएम धामी ने पालम में किया भव्य रोड-शो

रोड शो में बड़ी संख्या में सीएम धामी के स्वागत में उमड़े लोग

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के विधान सभा क्षेत्र पालम से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप सोलंकी के पक्ष में आयोजित रोड-शो में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह लोग उनके स्वागत में हाथ हिलाते नजर आए। जिस सड़क से भी सीएम धामी का रोड निकला वहां सीएम धामी से मिलने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया।

↑