उत्तराखंड
नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का भाजपा का दावा फुस्स- कांग्रेस
भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं है महिलायें- विरेन्द्र
देहरादून। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल ने भाजपा को कोसते हुए कहा है कि भाजपा के शासनकाल में वार्डों का विकास नहीं हो पाया है और दस साल तक नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का दावा करने वाली भाजपा पूरी तरह से फुस्स रही है। और ऐसा न करने से भाजपा पोल खुल गई है और धरातल पर विकास दिखाई न देने में विफल साबित हुई है।
विकास के लिए निगम चुनावों में भाजपा की जीत जरुरी- महाराज
देहरादून। देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहर से लेकर पहाड़ के सुदूरवर्ती गांवों तक विकास की गंगा बह रही है। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य बनने के साथ-साथ राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला राज्य भी बन गया है। प्रदेश की आर्थिकी में मील का पत्थर साबित होने वाली ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।
राष्ट्रीय खेल- 1200 विशिष्ट खेल स्वयंसेवक भी होंगे तैनात
नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के माध्यम से मिलेंगे ये स्वयंसेवक
करीब 2300 सामान्य स्वयंसेवकों का अलग से किया जा रहा चयन
स्वयंसेवकों को व्यवहार और शिष्टाचार का दिया जाएगा प्रशिक्षण
हिमालयन हॉस्पिटल में निशुल्क ओपीडी सुविधा 31 जनवरी तक
15 हजार से अधिक लोगों ने उठाया निशुल्क सुविधा का लाभ
- Read more about हिमालयन हॉस्पिटल में निशुल्क ओपीडी सुविधा 31 जनवरी तक
- Log in or register to post comments
अनर्गल बयानबाजी से जनता को भ्रमित कर रही भाजपा - कांग्रेस
मेयर प्रत्याशी से प्रभावित होकर कई लोगों ने ली सदस्यता
बिग बॉस के हालिया एपिसोड से शिल्पा शिरोडकर हुई घर से बेघर, जानिए अब कौन है घर में टॉप 6 कंटेस्टेंट
बिग बॉस के हालिया एपिसोड से शिल्पा शिरोडकर को घर से बेघर कर दिया गया है। इसके बाद बिग बॉस के घर में टॉप 6 कंटेस्टेंट बचे हैं। शो के विनर को लेकर फैंस के बीच अब उत्सुकता बढ़ती जा रही है।
ये टॉप 6 कंटेस्टेंट्स घर के अंदर
बिग बॉस 18 में शिल्पा शिरोडकर के घर से बेघर होने के बाद अब घर में 6 कंटेस्टेंट्स घर के अंदर बचे हैं। इसमें अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, विवियन डीसेना शामिल हैं। पिछले कई हफ्तों से इन तीन कंटेस्टेंट्स ने टॉप 3 में जगह बनाई है। वहीं, रजत दलाल नंबर वन पर बने हुए हैं।
क्या आपको भी अक्सर रहता है सिर में दर्द, अगर हां, तो हो जाइए सावधान, इस बीमारी का हो सकता है लक्षण
क्या आपको अक्सर सिर में दर्द होता रहता है? कुछ स्थितियों जैसे तेज शोर, तेज रोशनी, ठंड या गर्मी के कारण ये समस्या बढ़ जाती है? अगर हां तो सावधान हो जाइए, ये माइग्रेन का लक्षण हो सकता है। माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल विकार है, जो मुख्यरूप से सिर के एक हिस्से में दर्द, असहजता और उल्टी-मितली जैसी दिक्कतें पैदा करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपको अक्सर माइग्रेन होता रहता है तो इसपर गंभीरता से ध्यान दें। कुछ मामलों में माइग्रेन अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या के कारण होने वाली समस्या भी हो सकती है, इसके अलावा दीर्घकालिक रूप में माइग्रेन कई प्रकार की गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती है।
विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी- महाराज
हरिद्वार। स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार काम करें।
उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने लक्सर से भाजपा के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवेन्द्र चौधरी के समर्थन में लक्सर भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
- Read more about विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी- महाराज
- Log in or register to post comments
निकाय चुनाव - भाजपा ने पेश किया विकास की "गारंटी" का संकल्प पत्र
दून में सीएम की मौजूदगी में भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी के विकासात्मक दृष्टिकोण और आगामी पांच वर्षों के लिए निर्धारित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
मसूरी में ट्रैफिक लाइट लगने से पर्यटकों को मिली राहत
मसूरी में अब यातायात सिग्नल से संचालित होगा ट्रैफिक
देहरादून। मसूरी में यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक लाइट लग गयी है। ट्रैफिक लाइट लगने से मसूरी में आवागमन करने वाले वाहनों को आसानी रहेगी। जिलाधिकारी बंसल के प्रयासों से मसूरी को 25 वर्षों में पहली बार ट्रैफिक सिग्नल से संचालित यातायात व्यवस्था नसीब हुई।
- Read more about मसूरी में ट्रैफिक लाइट लगने से पर्यटकों को मिली राहत
- Log in or register to post comments