उत्तराखंड
हरबर्टपुर में सीएम धामी के रोड-शो और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
मातृशक्ति, युवाओं एवं बुजुर्गों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से किया सीएम धामी का स्वागत
देश में विभाजनकारी शक्तियों को बढ़ावा देती है कांग्रेस- सीएम धामी
मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन मौसम की शुरुआत की
प्रधानमंत्री ने आईएमडी विजन-2047 दस्तावेज भी किया जारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'मिशन मौसम' की शुरुआत की। यह मिशन भारत को मौसम और जलवायु परिवर्तन के अनुकूल और स्मार्ट राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया।
श्रद्धालुओं के लिए खोले गए आदिबदरी मंदिर के कपाट
मंदिर में शीतकालीन दर्शन हुए शुरू
मंदिरों और बाजार को भव्य रूप से सजाया गया
कर्णप्रयाग। मकर संक्रांति के पवन अवसर पर भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खोल दिए गए हैं। मंदिर में शीतकालीन दर्शन शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर आदिबदरी मंदिर परिसर के साथ ही नगर के सभी मंदिरों और बाजार को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि कपाट ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खोले गए।
- Read more about श्रद्धालुओं के लिए खोले गए आदिबदरी मंदिर के कपाट
- Log in or register to post comments
हाइड्रोजन युक्त पानी पीने के हैं कई फायदे, आइए जानते है इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ
अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार का सेवन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है दिनभर में खूब पानी पीते रहना। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिनभर में तीन-चार लीटर तक पानी पीते रहने की सलाह देते हैं। पानी की मात्रा के साथ-साथ इसकी गुणवत्ता का ध्यान रखना भी आपके लिए बहुत आवश्यक हो जाता है। जिस तरह से जल में अशुद्धियां बढ़ती जा रही हैं, स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आप साफ और स्वच्छ जल का ही सेवन करें।
मकर सक्रांति के पावन पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने पूरी की तैयारियां, 8 जोन में बांटा गया मेला क्षेत्र
पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
भारी पुलिस बल किया गया तैनात
राष्ट्रीय खेलों का लोगो अपनी डीपी में लगाएं- सीएम धामी
राष्ट्रीय खेलों को लेकर मुख्यमंत्री की पहल
राज्य की जनता सामूहिक तौर पर सभी खिलाड़ियों का करेगी स्वागत
- Read more about राष्ट्रीय खेलों का लोगो अपनी डीपी में लगाएं- सीएम धामी
- Log in or register to post comments
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट
सुबह छह बजे से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
मंदिर समूह सहित पूरे बाजार को भव्य रूप से सजाया गया
देहरादून। कल यानि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आदिबदरी मंदिर के कपाट खोले दिए जाएंगे। कपाट खोलने की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, साथ ही आदिबदरी मंदिर परिसर और नगर के सभी मंदिरों व बाजार को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। बता दें कि कपाट उदघाटन की शुभ बेला पर और भगवान आदिबदरी के माघ मास के पहले श्रृंगार के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग आदिबदरी मंदिर पहुचंते है।
अगली बार मिलो तो गले में होना चाहिए गोल्ड मेडल- रेखा आर्या
खेल मंत्री ने वॉलीबॉल टीम से लिया गोल्ड का वायदा
औचक निरीक्षण पर रुद्रपुर पहुंची मंत्री रेखा आर्या
हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन ओपन ट्रायल का निरीक्षण भी किया
रुद्रपुर। अगली बार जब हम मिले तो आपके गले में गोल्ड मेडल होना चाहिए, प्रदेश को आपसे यही अपेक्षा है। यह कहना था खेल मंत्री रेखा आर्य का जब वह रुद्रपुर में ट्रेनिंग कर रही प्रदेश की वॉलीबॉल टीम का हौसला बढ़ाने पहुंची थी। इनके अलावा खेल मंत्री ने हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन के लिए चल रहे ओपन ट्रायल का निरीक्षण भी किया।
टिहरी जलाशय से प्रयागराज कुम्भ स्नान के लिए हो रही है पर्याप्त जल की आपूर्ति- महाराज
देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से वार्ता कर कहा है कि टिहरी जलाशय से प्रयागराज कुम्भ स्नान के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ एवं निर्मल जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
मकर संक्रांति के अवसर पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है फिल्म 'संक्रांतिकी वस्थुन्नम', अब तक एक लाख से ज्यादा टिकट की हो चुकी है बुकिंग
मकर संक्रांति में एकमात्र बड़ी फिल्म जो अभी तक रिलीज होनी बाकी है, वह है 'संक्रांतिकी वस्थुन्नम'। इस फिल्म का अब तक काफी ज्यादा बज सोशल मीडिया पर बन चुका है। वेंकटेश की मुख्य भूमिका वाली इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया है। इन दिनों फिल्म का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। इसी वजह से एक्स से लेकर इंस्टाग्रम तक पर फैंस में फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह नजर आ रहा है।