Skip to main content

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 28 हाइड्रो प्रोजेक्ट का रास्ता साफ

उत्तराखंड में 28 हाइड्रो प्रोजेक्ट का रास्ता साफ

उत्तराखंड को मिले 161 मेगावाट के 14 प्रोजेक्ट 

देहरादून।  उत्तराखंड में 28 नए स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट का रास्ता साफ हो गया है इनमें से 446 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो गया। इससे बिजली उपभोक्ताओं को भी बहुत कुछ राहत मिलेगी। 161 मेगावाट के 14 प्रोजेक्ट उत्तराखंड को आवंटित हो चुके हैं। वहीं 165 मेगावाट के 14 प्रोजेक्ट आवंटित करने की तैयारी है। बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट को लेकर विवाद कानूनी उलझन के बाद अब राज्य सरकार का फोकस छोटी परियोजनाओं पर है।

स्वस्थ मतदाता, स्वस्थ लोकतंत्र की थीम पर दौड़ेंगे युवा

स्वस्थ मतदाता, स्वस्थ लोकतंत्र की थीम पर दौड़ेंगे युवा

12 जनवरी को सर्वे स्टेडियम में आयोजित होगी 10 किमी दौड़

सेना, आईटीबीपी,पुलिस समेत सैकड़ों स्थानीय नागरिक करेंगे दौड़ में प्रतिभाग

अलग-अलग 5 श्रेणियों में प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले कुल 15 विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा

बालों में नींबू लगाने के होते है कई नुकसान, आइए जानते है इसके इस्तेमाल का सही तरीका

बालों में नींबू लगाने के होते है कई नुकसान, आइए जानते है इसके इस्तेमाल का सही तरीका

आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और सर्दी के बीच में यदि त्वचा और बालों का ध्यान सही से न रखा जाए तो काफी परेशानी सामने आने लगती है। ऐसे में लोग अपनी त्वचा का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन परेशानी तब सामने आती है, जब बारी है बालों का ध्यान रखने की। बालों की देखभाल के लिए ज्यादातर लोगों को घरेलू नुस्खे अपनाना पसंद है। इन्हीं नुस्खों में नींबू का इस्तेमाल काफी सही माना जाता है।

प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य के विकास में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी - मुख्यमंत्री धामी 

प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य के विकास में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी - मुख्यमंत्री धामी 

शीतकालीन यात्रा से राज्य के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल रहा - मुख्यमंत्री धामी 

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी की साझा

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया

नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मंत्रालय के तहत आने वाले ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर में स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध किया।

अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

अभियुक्ता के कब्जे से 81.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

देहरादून। दून पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ पूजा पत्नी सुंदर लाल को राजीव नगर चमनपुरी से गिरफ्तार किया।

अभियुक्ता के कब्जे से कुल 81.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रू0 है।
महिला अभियुक्ता के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0: 13/2025 धारा: 08/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी कुछ समय पूर्व पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स खुलने के कुछ ही मिनट में 400 अंक से अधिक की तेजी के साथ 78,000 के स्तर को पार कर गया।  शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 422.62 अंक उछलकर 78,387.61 पर पहुंचा। वहीं निफ्टी 160.2 अंक चढ़कर 23,776.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। केवल जोमैटो का शेयर नुकसान में रहा।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र का कार्यकाल पूरा, नये अध्यक्ष पर टिकी निगाहें

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र का कार्यकाल पूरा, नये अध्यक्ष पर टिकी निगाहें

कांग्रेस ने बीकेटीसी अध्यक्ष के फैसलों की खोली गांठ, उपलब्धि को किया खारिज

निकाय चुनाव में सोने का पीतल, क्यू आर कोड समेत कई मुद्दे उछाले

बीकेटीसी अध्यक्ष रहे अजेंद्र अजय की उपलब्धियों को कांग्रेस ने किया खारिज

बीकेटीसी की खोई हुई विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को वापस करने वाला बने नया अध्यक्ष- कांग्रेस

↑