उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का किया शुभारम्भ
देहरादून। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आर्यनगर वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी योगेश, दून विहार वार्ड से मीनाक्षी नौटियाल, राजपुर वार्ड से अल्का कुल्हान और विजयपुर वार्ड से निर्मला थापा के चुनाव कार्यालय का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजित सभा को भी सम्बोधित किया और बीजेपी के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल तथा भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।
सूचना आयुक्त विपिन चन्द्र को मुख्य सूचना आयुक्त का प्रभार मिला
प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया
अब माता-पिता से संपत्ति लेने के बाद उन्हें ठुकराने वालों को चुकानी होगी बड़ी कीमत
बुजुर्गों की सेवा नहीं करने पर शून्य घोषित होगा संपत्ति का ट्रांसफर
सीएम धामी ने पीएम मोदी को राष्ट्रीय खेल आयोजन में आने का दिया निमंत्रण
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को मलारी की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति की भेंट
देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।
दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ में श्रद्धालुओं को प्रयागराज में डुबकी लगाने के लिए मिलेगा भरपूर जल
टीएचडीसी ने शुरु किया अतिरिक्त पानी छोड़ना
देवप्रयाग से लेकर प्रयागराज तक सभी गंगा घाटों को लबालब भरने के लिए पर्याप्त पानी
देहरादून समेत चार जिलों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना, चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने के भी आसार
पिछले कुछ दिनों से साफ बना हुआ था मौसम
अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार
ठंड से अकड़ते पैरों को राहत दिलाने में इन योगासनों से मिलेगी मदद
सर्दियों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की आशंका बढ़ जाती है। जुकाम-खांसी के अलावा वायरल फीवर और पेट से जुड़ी समस्याएं सर्दियों के मौसम में आम है। इसके अलावा इस मौसम में शारीरिक सक्रियता कम होने के कारण शरीर में अकड़न और दर्द भी आम समस्या है। कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें ठंड के मौसम में पैरों की अकड़न का सामना करना पड़ता है। पैरों में अकड़न से रक्त संचार प्रभावित होता है।
अजेंद्र अजय ने बीकेटीसी को दिया नया आयाम
03 साल के दौरान बदली बीकेटीसी की कार्यसंस्कृति, किया सुधार
विकास कार्यों के लिए चर्चित रहेगा अजेंद्र अजय का कार्यकाल
- Read more about अजेंद्र अजय ने बीकेटीसी को दिया नया आयाम
- Log in or register to post comments
नाबालिग खिलाड़ी ने अपने कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कोच को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
हरिद्वार। आगामी दिनों में रोशनाबाद में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। जिसके लिए फिलहाल तैयारी चल रही है, वहीं खिलाड़ियों के भी रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर चल रहे हैं, जहां खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है। इस बीच पुलिस को तहरीर देते हुए एक नाबालिग खिलाड़ी ने बताया कि उसके कोच ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। कोच से भी पूछताछ शुरू कर दी गई। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
साइबर क्राइम और मिस इनफॉर्मेशन पर पी आर एस की कॉन्फ्रेंस
साइबर क्राइम की शिकायत के लिए 1930 पर तुरंत कॉल करें
भ्रामक सूचनाओं से बचने के लिए थिंक बिफ़ोर यू शेयर के साथ साथ थिंक बिफ़ोर यू केयर जरूरी
देहरादून। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा “साइबर क्राइम और मिस इन्फोर्मेशन : चुनौतियां और समाधान” विषय पर एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन कर किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य साइबर अपराध और गलत सूचना के बढ़ते खतरे पर जागरूकता बढ़ाना और इन चुनौतियों का समाधान ढूंढना था।