Skip to main content

उत्तराखंड

स्थानीय निकाय चुनाव में 202 नामांकन पत्र निरस्त

स्थानीय निकाय चुनाव में 202 नामांकन पत्र निरस्त

देखें, नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर हुई साफ

देहरादून। स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के नामांकन पत्र की जांच के अंतिम दिन नगर प्रमुख के 2 नामांकन, अध्यक्ष के 32 नामांकन तथा सभासद / सदस्य के 168 नामांकन जांच में निरस्त हुए।

32 में से 20 नामांकन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के तथा 12 नामांकन अध्यक्ष नगर पंचायत के जांच में निरस्त हुए। 168 में से सभासद नगर निगम के 58, सदस्य नगर पालिका परिषद के 53, सदस्य नगर पंचायत के 57 नामांकन जांच में निरस्त हुए। निकाय चुनाव में मतदान 23 जनवरी को होगा।

नये वर्ष में और अधिक लगन एवं जोश से करें कार्य - मुख्य सचिव

नये वर्ष में और अधिक लगन एवं जोश से करें कार्य - मुख्य सचिव

सचिवालय में 'नववर्ष शुभकामनाएं’ कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय परिसर में आयोजित ‘नववर्ष शुभकामनाएं’ कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, उन्होंने कहा कि सचिवालय एक सर्वोच्च प्रशासनिक संस्था है, जिसके सहयोग से प्रदेश ने एसडीजी इंडेक्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

राष्ट्रीय खेल- वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 30 हजार तक पहुंचा

राष्ट्रीय खेल- वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 30 हजार तक पहुंचा

वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी, दो से ढाई हजार की जरूरत

देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के बहाने उत्तराखंड वाॅलंटियरों का डाटा बेस तैयार करने में जुट गया है। जिस तरह से उत्तराखंड में बडे़ आयोजनों का माहौल बनने लगा है, उसे देखते हुए डाटा बेस की जरूरत महसूस की जा रही है। खेल विभाग ने इसके लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

'सिकंदर' करेगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका, हिंदी में 5 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी सलमान की फिल्म, टीजर हुआ हिट

'सिकंदर' करेगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका, हिंदी में 5 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी सलमान की फिल्म, टीजर हुआ हिट

सलमान खान का जादू एक बार फिर शुरू हो गया है। बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर के पहले लुक के साथ ही भाईजान ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस एक्शन से भरपूर स्पेक्टेकल का टीजऱ सलमान की सिग्नेचर स्टाइल और गुस्से से भरपूर है, जिसने पूरे देश में तहलका मचा दिया है। सिकंदर के टीजऱ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. टीजऱ रिलीज़ होते ही दर्शकों से भारी प्यार और सराहना मिली. सलमान खान की दमदार पर्सनैलिटी को दर्शाते हुए इस टीजर ने भाईजान की भव्य वापसी का ऐलान कर दिया है. टीजर को ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया और शानदार रिव्यूज मिले हैं। यूट्यूब पर टीजर को अब तक 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तक को मिली सरकार की मंजूरी

‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तक को मिली सरकार की मंजूरी

प्राथमिक शिक्षा में कक्षा 6 से 8 तक के पाठ्यक्रम में होगी शामिल

शैक्षिक सत्र 2025-26 से विद्यालय स्तर पर होगी लागू

देहरादून। प्रदेश की भावी पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक लोक विरासत और महान विभूतियों की जीवनी से परिचित हो सके, इसके लिये राज्य सरकार ने प्राथमिक शिक्षा के तहत सामाजिक विज्ञान विषय की सहायक पुस्तिका के रूप में ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तकों को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इस पुस्तिका को कक्षा 6 से 8 तक के पाठ्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2025-26 से पढ़ाया जायेगा।

उत्तराखण्ड सरकार व भारत- तिब्बत सीमा पुलिस बल के बीच करार

उत्तराखण्ड सरकार व भारत- तिब्बत सीमा पुलिस बल के बीच करार

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

देहरादून। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के मध्य उत्तराखण्ड में पर्यटन को बढ़ावा देने के बीच करार किया गया। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी कि भारत सरकार के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट वाईब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के गाँवो के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी गई है ।

क्या आपके गले में भी होती है खुजली? आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

क्या आपके गले में भी होती है खुजली? आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सर्दियों में गले में खराश होना आम बात होती है, लेकिन कई लोगों को बलगम के कारण गले में खुजली होने लगती है। इस समस्या के कारण बात करना और खाने को निगलना बेहद मुश्किल हो जाता है। आम तौर पर जुखाम, सूजन या बुखार गले में होने वाली खुजली का कारण बनते हैं। हालांकि, यह परेशानी पेट में बनने वाले एसिड के चलते भी बढ़ सकती है।आइए इस स्वास्थ्य संबंधी समस्या से निपटने के घरेलू नुस्खे जानते हैं।

↑