उत्तराखंड
सुनिश्चित किया जाए की नए साल पर पर्यटकों को असुविधा का सामना न करना पड़े - मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को नववर्ष के अवसर पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा यह सुनिश्चित किया जाए की नए साल पर पर्यटकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
सर्दी में बंद नाक खोलने का सबसे सेफ तरीका, मिनटों में मिलेगा आराम
सर्दियों में अक्सर लोग बंद नाक, खांसी और गले में दर्द से परेशान रहते हैं। रेस्पिरेटरी संबंधी समस्याओं के होने की वजह से लोगों को सांस लेने तक में दिक्कत होती है। सर्दी में सुबह-सुबह नहाकर घर से बाहर निकलते ही अक्सर लोगों की नाक जाम होने लगती है। गिरते तापमान और दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से भी कई बार लोगों की नाक बंद हो जाती है। इसके अलावा सर्दी में नाक बंद होने का कारण जुकाम, फ्लू या साइनस संक्रमण, एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा शराब का सेवन और तनाव की वजह से भी लोगों की नाक बंद हो जाती है। आइए जानते हैं कि कौन से घरेलू नुस्खें ऐसे हैं जिनसे बंद नाक का उपचार किया जा सकता है।
अरविंद केजरीवाल आज 'पुजारी-ग्रंथी सम्मान' योजना की करेंगे शुरुआत
पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा भत्ता
भाजपा से विनती है कि इस योजना को रोकने की कोशिश न करे - अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल का फैसला हमारी विरासत को संरक्षित करने का संकल्प है - मुख्यमंत्री आतिशी
शासन ने साल 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी
देखें, नये साल 2025 में कितनी छुट्टियां मिलेंगी
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने साल 2025 के लिए छुट्टियों का आदेश जारी कर दिया है। उत्तराखंड शासन की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन की अनुसार साल 2025 में कुल 25 सार्वजनिक अवकाश होंगे।
- Read more about शासन ने साल 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी
- Log in or register to post comments
बिजली चोरी या फिर अवैध निर्माण जवाबदेही तय हो
रोहित कौशिक
इस समय उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बिजली विभाग किसी भी रूप से बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। अतिक्रमण करने और अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। निश्चित रूप से समाज में संदेश जाना चाहिए कि जो भी गलत काम करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसा संदेश जाएगा तो लोग अवैध काम करने से डरेंगे और बेहतर व्यवस्था और अच्छा समाज बनाने में मदद मिलेगी। लेकिन क्या ऐसी कार्रवाई करने की बात इतनी सरल है?
- Read more about बिजली चोरी या फिर अवैध निर्माण जवाबदेही तय हो
- Log in or register to post comments
भुगतान के आधार पर पर्यटकों को भी मिलेंगे सरकारी गेस्ट हाउस
सरकारी भवन ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित होंगे
जलापूर्ति योजनाओं में वाॅटर रिसाइक्लिंग अनिवार्य
सरकारी भवनो में बेसमेंट पार्किंग का निर्माण जरूरी
मुख्यमंत्री धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की
शीतलहर के दृष्टिगत निराश्रित पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर कराई जाए उपलब्ध - मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में शीतलहर से बचाव के लिए प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदों में रैन बसेरों में ठहरने वालों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, साथ ही ठंड से बचाव के लिए रात्रि के समय अलाव की व्यवस्था की जाए।
मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने मिलेगी सम्मान राशि- अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का किया ऐलान
लगभग 18,000 रुपये प्रति माह की दी जाएगी सम्मान राशि
नई दिल्ली। केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आज मैं जो योजना का ऐलान करने जा रहा हूं उस योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशी देने का प्रावधान है...उन्हें लगभग 18,000 रुपये प्रति माह सम्मान राशि दिया जाएगा।'
नए साल का जश्न मनाने के लिए औली आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को नहीं ले जा पाएंगे औली
तहसील प्रशासन ने किया नया ट्रैफिक प्लान तैयार
पर्यटकों के लिए की गई किराये की दर निर्धारित
अग्निवीर भर्ती के दो हजार रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड से 4500 अग्निवीरों का हुआ है चयन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भेंट की। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
दो हजार रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी। मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि आने वाली भर्तियों में राज्य और जनपद स्तरों पर कैंप लगाए जाएंगे।
- Read more about अग्निवीर भर्ती के दो हजार रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती
- Log in or register to post comments