उत्तराखंड
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
क्या आपको बार-बार गला सूखने का एहसास होता है? क्या खूब पानी पीने के बाद भी मुंह और गले में सूखापन बना रहता है? अगर हां, तो इसे केवल सामान्य डिहाइड्रेशन या पानी की कमी समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार प्यास लगना और मुंह सूखना कई अंदरूनी स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून में विभिन्न विभागों के संयुक्त तत्वावधान में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक तथा निर्वाचन विभाग के स्वीप प्रभाग द्वारा प्रतिभाग किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराना तथा आगामी निर्वाचन में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी) एवं दशैं पर्व के अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन दिनेश प्रधान के आवास पहुंचकर उनकी माता लक्ष्मी प्रधान एवं अन्य परिवारजनों को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया।
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का होगा वैज्ञानिक निस्तारण
देहरादून। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत देहरादून में जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। परेड ग्राउंड, पटेलनगर, हिंदू नेशनल स्कूल, रेसकोर्स सहित विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान में करीब 40 टन कूड़ा एकत्र किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों और जीजीआईसी राजपुर की छात्राओं के साथ स्वयं कूड़ा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
यूक्रेन को दी गई अरबों डॉलर की मदद पर भड़के ट्रंप
वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर दबाव बढ़ा दिया है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत और समझौते की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जेलेंस्की समझौते के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि रूसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है और युद्ध के दौरान यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर चुकी है।
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
देहरादून। उत्तराखंड की होनहार बेटी और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी तृप्ति भट्ट को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में पुलिस अधीक्षक (SP) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि को देवभूमि उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। उनकी सफलता उन युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर देशसेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘जय हिंद’ रिलीज कर दिया गया है। देशभक्ति की भावना से भरपूर इस गाने में सलमान खान भारतीय जवान की वर्दी में नजर आ रहे हैं। गाने को स्टेबिन बेन ने आवाज दी है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। हिमेश रेशमिया ने इसका संगीत तैयार किया है।
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह अब भी बरकरार है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इस वर्ष चारधाम और हेमकुंड साहिब के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 60 लाख के पार पहुंच गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होने के साथ ही यात्रा का नियमित संचालन शीतकाल के लिए थम जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु चारों धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर दर्शन कर सकेंगे।