Skip to main content

उत्तराखंड

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपने किरदार के जरिए दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में लोककला की खूबसूरती के साथ एक कलाकार के संघर्ष, जुनून और जीवन में आए उतार-चढ़ाव की झलक देखने को मिल रही है।

ट्रेलर में दिखी विठाबाई के संघर्ष की कहानी

जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या

जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या

जनता का अपार जनसमर्थन देख भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अपने कार्यकाल का हिसाब दे विपक्ष

सोमेश्वर में आयोजित रैली में हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने दिया कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को समर्थन एवं आशीर्वाद

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं

डिजिटल संसाधनों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि

किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

आधुनिक कृषि तकनीक, बागवानी, प्राकृतिक खेती और खाद्य प्रसंस्करण को दिया जा रहा बढ़ावा

कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ

कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ

हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी बीमारियां अब उम्रदराज लोगों तक ही सीमित नहीं रह गई हैं। बदलती जीवनशैली, शारीरिक गतिविधियों में कमी और घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने की आदत के कारण युवाओं में भी जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित शारीरिक गतिविधियां और संतुलित दिनचर्या अपनाकर जोड़ों की कार्यक्षमता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की पहल पर दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उन्हें आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में आयोजित विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। साथ ही, पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए उनका चिह्नीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी किया गया।

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े दो लोग अचानक पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55) पुत्र छज्जू सिंह के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में किशनपुर निवासी दलीप (45) पुत्र शिवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है।

तेज अंधड़ के बीच गिरा विशाल पेड़

84.70 लाख की साइबर ठगी में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, STF ने दी दबिश

84.70 लाख की साइबर ठगी में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, STF ने दी दबिश

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र से एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान यासीन युसूफ मनेर (45) निवासी मिरज, जिला सांगली, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। आरोपी देहरादून के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज दो मुकदमों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किया है।

राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

120वें मैच में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक पहुंचना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में राशिद ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर के 200 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया। वह इस प्रारूप में विकेटों का दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा 30 अक्टूबर को उत्तराखण्ड के नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चमोली जनपदों के लिए कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

↑