Skip to main content

उत्तराखंड

नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग

नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग

देहरादून- राजधानी देहरादून में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में इंजीनियर इन्क्लेव, जाखन, राजपुर रोड स्थित एक निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण के अनुसार, अनुभव छाबड़ा और विकास गिरधर द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य में स्वीकृत मानचित्र से विचलन पाया गया। नियमों के विपरीत निर्माण किए जाने पर प्राधिकरण ने संबंधित पक्ष के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 (उत्तराखंड संशोधन अधिनियम, 2009) की संबंधित धाराओं के अंतर्गत वाद दायर किया। इसके

त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत

त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत

त्योहारों के दौरान खानपान में सावधानी जरूरी है। पूरी, कचौड़ी, पकौड़े और मसालेदार पकवानों का स्वाद लेना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा तला-भुना भोजन खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कई लोगों को इसके बाद पेट में भारीपन, गैस, खट्टी डकारें, पेट फूलना और सीने में जलन जैसी शिकायतें होने लगती हैं।

खासकर जिन लोगों को पहले से एसिडिटी या अपच की समस्या रहती है, उनके लिए त्योहारों में खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि कुछ सामान्य आदतों में बदलाव करके इन परेशानियों का जोखिम कम किया जा सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की

बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने ढालीपुर इंटेक से व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान प्रेमनगर निवासी 48 वर्षीय विमल धीमान के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। केदारनाथ और गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने से पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है, जबकि मसूरी समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के खूबसूरत नजारे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। हालांकि, तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठंड का सामना भी करना पड़ रहा है।

केदारनाथ धाम में बर्फबारी, श्रद्धालुओं ने कैमरे में कैद किए नजारे

ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया

ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया

अमेरिकी रक्षा सचिव ने वरिष्ठ जनरल को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका में ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर हलचल तेज होने के बीच रक्षा विभाग ने सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को उनके पद से हटा दिया है। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया को जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ में रणनीति, योजना और नीति से जुड़े महत्वपूर्ण पद से मुक्त कर दिया है। हालांकि, इस फैसले के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल उनकी जगह किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति भी नहीं की गई है।

32 साल तक सेना में दी सेवाएं, अचानक हटाए जाने से उठे सवाल

जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बेरोजगारी-महंगाई से लेकर चुनावी नतीजों तक उठाए सवाल

जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बेरोजगारी-महंगाई से लेकर चुनावी नतीजों तक उठाए सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनावी नतीजों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बेरोजगारी, महंगाई और निजी निवेश में गिरावट जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री को नसीहत दी कि विपक्ष पर टिप्पणी करने के बजाय केंद्र सरकार को देश की आर्थिक चुनौतियों पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने वाराणसी और नागपुर सहित कई शहरों में चुनावी नतीजों का हवाला देते हुए भाजपा के प्रदर्शन पर भी सवाल खड़े किए।

जयराम रमेश ने वाराणसी और नागपुर का किया जिक्र

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच कमाई की जंग जारी है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। दूसरी ओर आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल हो रही है। वहीं ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ की कमाई में सुस्ती देखने को मिल रही है। अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ भी अब करोड़ों के बजाय लाखों में कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं कि बुधवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा।

‘जेलर 2’ की कमाई जारी, 423 करोड़ के पार पहुंचा घरेलू कारोबार

डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार

डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार

डोईवाला। अवैध शराब की बिक्री की शिकायत पर आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम ने डोईवाला क्षेत्र के बुल्लावाला में छापेमारी की। इस दौरान कथित तौर पर अवैध शराब बेचने के आरोप में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। टीम ने दोनों के कब्जे से टेट्रा पैक में माल्टा देशी शराब के कुल 100 पाउच बरामद किए।

देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश

देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश

मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए शहर के बाहर से आवाजाही की संभावनाओं पर होगा अध्ययन, पार्किंग और शटल सेवा पर भी फोकस

देहरादून। देहरादून शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

↑