उत्तराखंड
ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य- मुख्यमंत्री धामी
मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा' विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में वर्चुअल प्रतिभाग किया।
महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
देहरादून/राजस्थान। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट कर शीतकालीन यात्रा पर विस्तृत चर्चा की।
- Read more about महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
- Log in or register to post comments
नये साल में भी शराबियों के लिए जारी है पुलिस की बस सेवा
पुलिस विभाग अपनी बस सेवा से शराबियों को पहुंचा रही थाने
देहरादून। सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विगत 10 दिनों में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 585 व्यक्तियों को थाने लाया गया, थाने लाये गये सभी व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर 1,87,000 (एक लाख सत्तासी हज़ार ) ₹ का जुर्माना वसूला गया, साथ ही सभी व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई।
सोशल मीडिया ने सूचनाओं को सत्यापित करने के तरीके खोलकर लोकतंत्र को किया मजबूत - प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री ने जिरोधा के सह संस्थापक निखिल कामथ के साथ किया अपना पहला पॉडकास्ट
मैं 2047 तक विकसित भारत के लिए सभी समस्याओं का समाधान चाहता हूं - प्रधानमंत्री मोदी
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपने साथी श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ पहुंचे सलमान खान के 'बिग बॉस 18' के सेट पर
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों अपनी तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच युजवेंद्र चहल अपने साथी क्रिकेटर्स श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ सलमान खान के बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ शामिल होंगे।
तीनों ने एक साथ किया पोज
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तीनों क्रिकेटर्स ने पैपाराजी के लिए एक साथ पोज किया। इस दौरान चहल अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक करते और काफी खुश नजर आएं।
प्रदेश के कई स्थानों पर तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना
बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है
मैदानी इलाकों में कोहरे से मिल सकती है राहत
क्या रोजाना एक गिलास दूध पीने से कम होता है आंतों का कैंसर, जानिए क्या कहते हैं शोधकर्ता
अच्छी सेहत के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को सेवन की सलाह देते हैं। ज्यादातर विशेषज्ञ कहते हैं कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों को रोजाना एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है, ये कैल्शियम के साथ-साथ कई प्रकार के विटामिन्स का भी खजाना है। हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए दूध या अन्य डेयरी उत्पादों को आहार का हिस्सा बनाना आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि दूध से होने वाले लाभ सिर्फ हड्डियों और दांतों को सेहतमंद रखने तक ही सीमित नहीं है?
चुनावी आचार संहिता के दौरान तबादलों व नियुक्ति पर मांगा स्पष्टीकरण
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जारी किया नोटिस
देहरादून। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने स्थानीय निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दौरान तबादले एवं नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने पर पुलिस एवं वन विभाग से स्पष्टीकरण तलब किया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पुलिस विभाग को 46 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले एवं वन विभाग को 159 वन आरक्षी प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों नियुक्ति आदेश जारी होने संबंधी समाचार पत्रों में छपी खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस एवं वन विभाग दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
भाजपा ने तय किए स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम, कर्णप्रयाग से मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुरुआत
प्रचार मे सीएम योगी के नाम पर मुस्लिमों को डरा रही कांग्रेस- भट्ट
देहरादून। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति ने प्रचार अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है। जिसकी शुरुआत कर्णप्रयाग से सीएम धामी के कार्यक्रम से होगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने योगी को स्टार प्रचारक बनाने पर कांग्रेस की आपत्ति को उनकी मुस्लिमों को डराकर वोट बटोरने की कोशिश बताया है।
अबकी बार पिथौरागढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार- रेखा आर्या
कैबिनेट मिनिस्टर ने प्रचार में उतरकर बढ़ा दिया भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश
मंत्री ने घर-घर जाकर मतदाताओं से की समर्थन की अपील
पिथौरागढ़। प्रदेश में पहले ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार काम कर रही है और अब पिथौरागढ़ में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है।यह कहना था भाजपा मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल के प्रचार में पहुंची कैबिनेट मिनिस्टर रेखा आर्या का।