उत्तराखंड
बॉक्सिंग की नर्सरी बनेगा पिथौरागढ़- रेखा आर्या
खेल मंत्री ने हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल का लोकार्पण किया
पिथौरागढ़। "पिथौरागढ़ ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बॉक्सर दिए हैं और अब मुझे उम्मीद है कि पिथौरागढ़ बॉक्सरों की नर्सरी बनकर उभरेगा।" यह बात हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर लेलू में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का लोकार्पण करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कही।
- Read more about बॉक्सिंग की नर्सरी बनेगा पिथौरागढ़- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
राज्य के पंजीकृत मदरसों में पढ़ाई कर रहे 1500 छात्रों के भविष्य पर उठे सवाल
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- मदरसों की कामिल- फाजिल डिग्रियां असंवैधानिक
सुप्रीम फैसले के बाद उत्तराखंड मदरसा बोर्ड परीक्षार्थियों की फीस वापस करेगा
एनजीटी के आदेश के बाद मलिन बस्तियों पर राजनीतिक आरोप- प्रत्यारोप शुरू
13 फरवरी तक दून की मलिन बस्ती हटाने का आदेश
देहरादून। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा है कि सरकार मलिन बस्तियों के नियमितीकरण और पुनर्वास के प्रति गंभीर नहीं है । कांग्रेस पार्टी लगातार मलिन बस्तियों के लिए बिल लाने की मांग कर रही है जबकि भाजपा सरकार अध्यादेश अध्यादेश का खेल खेल कर मलिन बस्ती के लोगों को गुमराह कर रही थी। कांग्रेस के आरोपों की पुष्टि खुद एनजीटी ने अपने हालिया आदेश में कर दी है।
एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर की बीमारी के इलाज के बीच काम करने को लेकर किया अपना अनुभव साझा
एक्ट्रेस हिना खान उर्फ 'शेर खान' टीवी, फिल्म में मजबूत किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेत्री असल जिंदगी में भी एक फाइटर हैं। इन दिनों वह कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री गृह लक्ष्मी सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। अब हाल ही में, हिना ने कैंसर की बीमारी के इलाज के बीच काम करने को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
राजस्व वसूली में फिसड्डी विभागों के कसे पेंच
सीएस ने कहा, 2025-26 के राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य की रणनीति पर मंथन
- Read more about राजस्व वसूली में फिसड्डी विभागों के कसे पेंच
- Log in or register to post comments
युवा दिवस कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों वॉलिंटियर- रेखा आर्या
हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में होगा आयोजन, कार्यक्रम में होगा स्वामी विवेकानंद राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार 2024 - 25 का वितरण
आयोजन में वॉलिंटियर्स को बताई जाएंगी उनकी जिम्मेदारियां
देहरादून। हल्द्वानी में 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इस साल का युवा दिवस कार्यक्रम कुछ खास होने जा रहा है। इस साल आयोजन में वह हजारों वॉलिंटियर्स भी आएंगे जिन्होंने राष्ट्रीय खेलों के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस मौके पर वॉलिंटियर्स को उनकी जिम्मेदारियों से परिचित कराया जाएगा तथा अन्य प्रस्तुतियां भी होंगी।
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक ठंड का कहर जारी, जानिए आगामी दिनों में मौसम को लेकर क्या बोले मौसम वैज्ञानिक
11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम रहेगा शुष्क
खराब मौसम के कारण बदला फ्लाइट का समय
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार तीन शहरों को आपस में जोड़ेगी फ्लाइट
भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को मिली हरी झंडी
विमान कंपनी इंडिगो छह फरवरी से भरेगी उड़ान
फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन की जाएगी संचालित
क्या आप भी दिन में कई-कई बार करते हैं फेसवॉश का इस्तेमाल, स्किन को हो सकता है नुकसान
सर्दी का मौसम चल रहा है। इस मौसम में हर किसी को अपनी त्वचा का ध्यान अलग से रखना पड़ता है। यदि त्वचा का सही से ध्यान न रखा जाए तो इसकी वजह से परेशानी बढ़ जाती है और चेहरा काफी डल दिखने लगता है। ऐसे में दिन-भर की धूल मिट्टी को चेहरे से हटाने के लिए लोग दिन में कई-कई बार फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं।
फेसवॉश त्वचा की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण उत्पाद है। यह त्वचा से गंदगी, तेल, और मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है, लेकिन इसका सही चयन और उपयोग आवश्यक है, खासकर सर्दियों में।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो बैठक की अध्यक्षता की
केंद्रीय गृह मंत्री ने पुलिस बलों को अधिकतम लाभ प्रदान करने के दिए निर्देश