अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
नई दिल्ली
27 July 2026
देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अगले 3 घंटों (सुबह 10:01 बजे से दोपहर 1:01 बजे तक) के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान केदारनाथ, सोनप्रयाग, बालगंगा रेंज, सहिया-विकासनगर, धनोल्टी, चंबा, लच्छीवाला, नरेंद्र नगर, भगवानपुर, कोटद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, थराली, कर्णप्रयाग, कौसानी, डीडीहाट, गंगोलीहाट और लोहाघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों तथा इनके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।