उत्तराखंड
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
परेड ग्राउंड से घंटाघर तक पदयात्रा, महिलाओं के अधिकारों पर सरकार का जोर
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों महिलाओं के साथ भागीदारी करते हुए परेड ग्राउंड से घंटाघर तक जन आक्रोश पदयात्रा में शिरकत की। रैली के दौरान महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा मुकाबला
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां एक ओर आरसीबी घरेलू मैदान पर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं गुजरात टाइटंस हार के बाद वापसी के इरादे से उतरेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सशक्त पंचायतें ही समृद्ध भारत की नींव- सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज की अवधारणा को साकार करते हुए सशक्त पंचायतें, आत्मनिर्भर गांव और समृद्ध भारत के निर्माण का यह पावन अवसर हम सभी को लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाकर ही विकास की नई इबारत लिखी जा सकती है, जिससे देश के समग्र विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड के “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के स्थानीय उत्पादों से निर्मित किट की भेंट
देहरादून / लखनऊ। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड के “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के स्थानीय उत्पादों से निर्मित किट भेंट की।
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान
टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।
- Read more about प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
- Log in or register to post comments
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता जगा दी है। करीब 2 मिनट 37 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत महाभारत के युद्धस्थल कुरुक्षेत्र से होती है, जहां श्रीकृष्ण के शंखनाद के साथ महायुद्ध का आगाज़ दिखाया गया है। ट्रेलर में महाभारत के कई प्रमुख पात्रों की झलक मिलती है और कहानी को भव्य अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। खास तौर पर युद्ध के दृश्य और विजुअल इफेक्ट्स (VFX) इसे और आकर्षक बनाते हैं, जो दर्शकों को बांधे रखने में सफल नजर आते हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रेरणादायी लेखनी नई पीढ़ी को देशसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी- मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिनकर की ओजस्वी लेखनी और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत रचनाओं ने भारतीय साहित्य को नई दिशा प्रदान की है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर भूतपूर्व सैनिक(भारतीय सेना एवं अर्धसैनिक बल) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि जनपद देहरादून के हरबर्टपुर क्षेत्र में स्थित भूमि, जो प्रभावित परिवारों एवं पूर्व सैनिकों से संबंधित है, उसके क्रय-विक्रय, उपयोग एवं पूर्ण भूस्वामित्व अधिकार प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया।
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
एम्स ऋषिकेश का दीक्षांत समारोह
दीक्षांत समारोह न केवल वर्षों के अनुशासित प्रयास और त्याग की परिणति है बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत भी है- उपराष्ट्रपति
ऋषिकेश। ऋषिकेश को चिंतन और उपचार के वैश्विक केंद्र और हिमालय के प्रवेश द्वार के रूप में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा वातावरण दीक्षांत समारोह की गंभीरता को और भी गहरा कर देता है।
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
ऋषिकेश से घनसाली जा रहा था वाहन
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। चंबा क्षेत्र के चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे नैल के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया।