उत्तराखंड
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
किसी भी निर्माण से पहले एमडीडीए से स्वीकृति अवश्य लें- बंशीधर तिवारी
ऋषिकेश। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर सख़्त कार्रवाई की है। भानु रावत द्वारा गली नंबर 9, निर्मल बाग, ब्लॉक–बी, ऋषिकेश में किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण को सोमवार को एमडीडीए टीम ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता मनीष डिमरी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइज़र बीरेंद्र खंडूरी, सतीश कुमार सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
नकल माफिया को बख्शा नहीं जाएगा- सीएम धामी
परीक्षा प्रणाली को बदनाम करने वालों का होगा पर्दाफाश
- Read more about नकल माफिया को बख्शा नहीं जाएगा- सीएम धामी
- Log in or register to post comments
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले, फिजियोथेरेपी दर्द से मुक्ति और सक्रिय जीवन की कुंजी
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से एक दिवसीय सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन
कंधे, गर्दन तथा पीठ दर्द की विभिन्न स्थितियों के नैदानिक मूल्यांकन और उपचार कौशल पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की
केदारनाथ सोना विवाद- गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में बीकेटीसी को क्लीन चिट
जांच अधिकारी ने कहा- बीकेटीसी ने ना खुद सोना खरीदा, ना अपने स्तर से लगवाया
देहरादून। केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित कराने को लेकर हुए विवाद के बाद उत्तराखंड शासन के निर्देश पर गढ़वाल आयुक्त द्वारा की गयी जांच में किसी प्रकार की अनियमितता की बात सामने नहीं आयी है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने ना ही सोना खरीदा और ना ही अपने स्तर से लगवाया। बीकेटीसी ने स्वर्ण मंडित करने वाले दानीदाता को शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अपेक्षित सहयोग प्रदान किया।
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत पर सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत पर शासकीय आवास में पूर्ण विधि-विधान के साथ माँ आदिशक्ति भगवती की पूजा-अर्चना की।
युवाओं को आपदा के फर्स्ट रिस्पॉण्डर के रूप में तैयार करने का लक्ष्य- जिलाधिकारी
डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी में चार दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
पौड़ी। डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा पौड़ी के तत्वावधान में चार दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा पौड़ी, स्वाति एस. भदौरिया द्वारा किया गया।
डायबिटीज सिर्फ शुगर की बीमारी नहीं, बल्कि पैरों को भी पहुंचाती है नुकसान, जानिए कैसे
डायबिटीज अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि हर उम्र के लोगों में तेजी से फैल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह सिर्फ ब्लड शुगर बढ़ाने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि समय रहते नियंत्रण न करने पर यह आंखों, किडनी और दिल जैसी महत्वपूर्ण अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि हाई शुगर लंबे समय तक शरीर की नसों को कमजोर कर देता है, जिससे पैरों में रक्त का प्रवाह बाधित हो सकता है। इसे डायबिटिक फुट कहा जाता है। अगर इस स्थिति को नजरअंदाज किया जाए, तो पैरों में अल्सर बन सकते हैं और गंभीर मामलों में पैर का हिस्सा काटना भी पड़ सकता है।
इटानगर में पीएम मोदी ने 5,100 करोड़ से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने अरुणाचल को "उगते सूरज की धरती" बताया
इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5,100 करोड़ रुपये से अधिक के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने शि योमी जिले में दो बड़े जलविद्युत प्रोजेक्ट्स और तवांग में एक कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य के विकास और ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।
'जॉली एलएलबी 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म वीकेंड पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। पहले तीन दिनों का कलेक्शन दर्शकों के उत्साह को दर्शाता है।
रविवार को कलेक्शन:
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 21 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि यह शनिवार की कमाई 20 करोड़ रुपये से थोड़ी अधिक रही, जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
देहरादून आपदा- शिखर फॉल से जुड़ी मुख्य पेयजल लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त, पानी के लिए तरसे हजारों लोग
प्राकृतिक स्रोतों पर लगी लंबी कतारें, लोग डिब्बे-कैन लेकर भर रहे पानी
देहरादून। देहरादून में आपदा से मची तबाही का असर अब तक खत्म नहीं हो पाया है। सड़कों, पुलों और घरों के साथ-साथ पेयजल लाइनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। स्थिति यह है कि दून के करीब 35 हजार लोग पिछले कुछ दिनों से पानी की गंभीर किल्लत झेल रहे हैं।