Skip to main content

उत्तराखंड

कांग्रेस का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आवंटन को बताया प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला

कांग्रेस का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आवंटन को बताया प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला

देहरादून। मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट पार्क को लीज पर दिए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह आवंटन गलत प्रक्रिया के तहत किया गया और इसे प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप में रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण

ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप में रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण

 भारत की युवा निशानेबाज और ओलंपियन ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खिताबी सूखा समाप्त किया। 20 वर्षीय ईशा ने रोमांचक फाइनल में चीन की याओ कियानक्सुन को महज 0.1 अंक से पछाड़ा। वहीं, दक्षिण कोरिया की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ओह येजिन को कांस्य से संतोष करना पड़ा।

यह ईशा का विश्व कप में पहला स्वर्ण है और इसी के साथ भारत पदक तालिका में संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। मेजबान चीन दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है।

मुख्यमंत्री योगी से भेंट: IIT रुड़की विस्तार और सिंचाई परियोजनाओं पर हुई अहम चर्चा

मुख्यमंत्री योगी से भेंट: IIT रुड़की विस्तार और सिंचाई परियोजनाओं पर हुई अहम चर्चा

देहरादून- उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय MYogiAdityanath  से शिष्टाचार भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की, भ्रष्टाचार विरोधी छवि से बनाई पहचान

नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की, भ्रष्टाचार विरोधी छवि से बनाई पहचान

काठमांडू। नेपाल में पहली बार किसी महिला ने अंतरिम प्रधानमंत्री पद संभाला है। पूर्व सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को शुक्रवार रात राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई। जन-जेनरेशन (Gen-Z) प्रदर्शनकारियों के समर्थन से सत्ता में आईं सुशीला कार्की को देश में एक ईमानदार और सख्त छवि वाली नेता माना जाता है। इसके साथ ही वे नेपाल के 220 सालों के इतिहास में इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गईं हैं।

नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रही कार्की

हिमाचल में बादल फटने और भूस्खलन से हाहाकार, सैकड़ों सड़कें बंद

हिमाचल में बादल फटने और भूस्खलन से हाहाकार, सैकड़ों सड़कें बंद

बिलासपुर/शिमला-   हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और भूस्खलन ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बिलासपुर जिले के नम्होल की उप-तहसील के गुतराहन गांव में शनिवार सुबह बादल फटने की घटना हुई, जिससे कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए। मौके से दो वाहन मलबे में दब गए जबकि पांच क्षतिग्रस्त हुए। सड़क पर आए मलबे की वजह से नम्होल–डाबर मार्ग बंद हो गया है। स्थानीय किसान कश्मीर सिंह की खेती को भी भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि पानी का बहाव गांव की ओर न मुड़कर सड़क की तरफ चला गया, जिससे बड़ी तबाही टल गई।

देहरादून की सड़कों पर अब जर्मन तकनीक से होगी सफाई

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’

 देहरादून - अब देहरादून (Dehradun) की सड़कों पर जर्मनी की मशीनें झाड़ू (german sweeping machine ) लगाती नजर आएंगी। जी हां, देहरादून नगर निगम ने स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत सड़कों को साफ करने को लेकर कदम उठाया। शहर की सड़के साफ रहे इसके लिए जर्मन तकनीक वाली एडवांस स्वीपिंग मशीनें खरीदी गई हैं। इनकी कीमत 6.5 करोड़ रुपए है। जल्द ही इन मशीनों का ट्रायल किया जाएगा। जिसके बाद ये काम करना शुरू कर देंगी।

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’

देहरादून। ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत प्रदेशभर में लगभग 4114 स्वास्थ्य शिविर लगायें जायेंगे, जिनकी मॉनिटिरिंग जनपद स्तर पर जिलाधिकारी करेंगे, जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी उनका सहयोग करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इन स्वास्थ्य शिविरों में प्रमुख रूप से महिला स्वास्थ्य, निःक्षय मित्र एवं रक्तदान शिविरों पर विशेष फोकस रहेगा।

केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग शुरू, कुछ ही घंटों में 4700 टिकट फुल

केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग शुरू, कुछ ही घंटों में 4700 टिकट फुल

देहरादून। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग शुक्रवार को जब खोली गई तो कुछ ही घंटों में हजारों टिकट हाथों-हाथ बुक हो गए। आईआरसीटीसी द्वारा दोपहर 12 बजे पोर्टल ओपन करने के बाद शाम तक 4700 से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग पूरी हो गई।

सदस्यता महाअभियान 2025: हर किसान-परिवार को सहकारिता से जोड़ने का लक्ष्य

सदस्यता महाअभियान 2025: हर किसान-परिवार को सहकारिता से जोड़ने का लक्ष्य

देहरादून-  प्रधानमंत्री श्री Narenrdra Modi जी के 'सहकार से समृद्धि' मंत्र को आत्मसात करते हुए 12 सितम्बर से 12 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित सदस्यता महाअभियान से हर किसान और हर ग्रामीण परिवार को प्राथमिकता के साथ सहकारिता से जोड़ा जाए।

वर्ष 2023 में आयोजित प्रथम सदस्यता महाअभियान में 30 लाख से अधिक नए सदस्य जुड़े थे, जिनमें 17.33 लाख किसान, 3.92 लाख अकुशल श्रमिक, 1.56 लाख कुशल श्रमिक, 2.20 लाख पशुपालक और 6,411 मत्स्यपालक शामिल थे। इस महाअभियान से सहकारिता क्षेत्र में ₹70 करोड़ का अंशदान प्राप्त हुआ था ।

↑