उत्तराखंड
खिलाड़ियों को अब 400 रुपए मिलेगा भोजन भत्ता- रेखा आर्या
भोजन भत्ते की दर बढ़ाने का आदेश जारी, अभी तक मिलते थे प्रतिदिन ढाई सौ रुपए
देहरादून। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय व इससे उच्च स्तर की खेल प्रतियोगिताओं से पहले आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों के दौरान खिलाड़ियों को मिलने वाला दैनिक भोजन भत्ता ₹250 से बढ़ाकर ₹400 कर दिया गया है।
नंदानगर में भू-धंसाव का कहर, सात भवन जमींदोज – 16 खतरे में
पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर, प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा
चमोली। नंदानगर के बैंड बाजार क्षेत्र में भू-धंसाव की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। रविवार रात कुंवर कॉलोनी में नरेंद्र सिंह और गोविंद सिंह के मकान भी धंसकर क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक सात भवन पूरी तरह जमींदोज हो चुके हैं, जबकि 16 अन्य भवन खतरे की जद में बताए जा रहे हैं।
उत्तरकाशी में भूस्खलन से बनी कृत्रिम झीलें बनीं चुनौती, IIT रुड़की ने किया अध्ययन
गदेरों से आया मलबा बना झील बनने की वजह
उत्तरकाशी: पिछले महीने उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के कारण गदेरों से मलबा आने से दो स्थानों पर नदियों में कृत्रिम झीलें बन गईं। पहली घटना हर्षिल में भागीरथी नदी पर और दूसरी स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर दर्ज की गई। इन झीलों से पानी की सुरक्षित निकासी कराना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था।
गौरीकुंड मार्ग पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी पर गिरा बड़ा बोल्डर, दो की मौत
घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश जनजीवन पर कहर बनकर टूट रही है। पहाड़ों से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने से सड़कें बाधित हो रही हैं और हादसों का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में एक यात्री वाहन पर बड़ा बोल्डर गिर गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड परियोजना का निरीक्षण, प्रभावितों के हितों का दिलाया भरोसा
कंडोली में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड परियोजना के क्षेत्र का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कंडोली पहुंचकर रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने परियोजना क्षेत्र में आ रहे कच्चे एवं पक्के मकानों के सर्वे कार्य को न्यायसंगत ढंग से पुनः करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
117 योग प्रशिक्षितों की शीघ्र होगी तैनाती- डॉ. धन सिंह रावत
आगामी 28, 29 व 30 अगस्त को अभ्यर्थियों के होंगे साक्षात्कार
कहा, श्रेष्ठता सूची के अनुरूप महाविद्यालयों में आउटसोर्स से मिलेगी तैनाती
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर वार, उठाए 4,300 करोड़ के चंदे पर सवाल
गुमनाम दलों को मिले भारी फंड पर कांग्रेस नेता ने पूछा– यह पैसा आया कहां से और गया कहां?
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गुजरात की कुछ राजनीतिक पार्टियों को मिले भारी-भरकम चंदे को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि जिन दलों का नाम तक लोगों ने नहीं सुना, उन्हें हजारों करोड़ रुपये का फंड मिला है, लेकिन उनका चुनावी प्रदर्शन बेहद नगण्य रहा।
मुख्यमंत्री धामी ने बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील को खोलने के लिए चल रहे कार्यों का लिया जायजा
सीएम ने प्रभावितों से मिल कर सुनी समस्याएं, प्रभावितों को हर संभव सहायता दिए जाने का दिया आश्वाशन
स्यानाचट्टी(उत्तरकाशी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया ।इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की, किसानों की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर
देहरादून। सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की। बैठक में कृषि मंत्री जोशी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा के दौरान कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप समय पर सेब के कार्टन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी फल भंडारण केंद्र शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, आराकोट में कोल्ड स्टोरेज और नौगांव में मंडी निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा।
दिल को रखें स्वस्थ, अपनाएं ये पौष्टिक शाकाहारी आहार
तेज़ जीवनशैली, बढ़ता तनाव, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी ने हृदय रोगों को आम समस्या बना दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल लाखों लोग हृदय संबंधी बीमारियों से प्रभावित होते हैं और कई असमय मृत्यु का शिकार हो जाते हैं। इसलिए अब जरूरी है कि हम अपने दिल का ख्याल रखें और आहार तथा जीवनशैली में ऐसे बदलाव करें जो दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखें।
पौष्टिक और संतुलित आहार से दिल की सुरक्षा
- Read more about दिल को रखें स्वस्थ, अपनाएं ये पौष्टिक शाकाहारी आहार
- Log in or register to post comments