उत्तराखंड
'द स्कैम-लीक्ड' का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक नई वेब सीरीज दर्शकों के सामने आने वाली है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी आगामी सीरीज 'द स्कैम-लीक्ड' का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक और इसके छात्रों पर पड़ने वाले असर को कहानी के केंद्र में रखा गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी बोले- दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है सरकार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन देहरादून में स्व. मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- Read more about मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
- Log in or register to post comments
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
नई दिल्ली। इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे दौरे पर नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जहां कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में युवा भारतीय टीम जीत के साथ अभियान का आगाज करना चाहेगी। वहीं घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश में जिम्बाब्वे भी भारत को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
असम के 11 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया
असम। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते असम में बाढ़ का संकट और गहरा गया है। राज्य के कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में गांव जलमग्न हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान बारिश और बाढ़ से 10 लोगों की मौत दर्ज की गई, जिसके बाद इस वर्ष बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
- Read more about असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
- Log in or register to post comments
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश के युवाओं के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धि- डाॅ. धन सिंह रावत
पीएम पोषण व समग्र शिक्षा की राष्ट्रीय स्तर की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने रखे कई सुझाव
उत्तराखंड में दोनों योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की केन्द्र सरकार ने की सराहना
देहरादून में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़, भारी मात्रा में फर्जी दवाएं और मशीनें बरामद
नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई, ईस्ट होप टाउन क्षेत्र से बड़ी मात्रा में नकली दवाएं एवं उनके निर्माण व पैकिंग में प्रयुक्त उपकरण किए गए बरामद
नकली दवा माफिया के खिलाफ राज्यों की संयुक्त रणनीति से मिली सफलता, अंतर्राज्यीय नेटवर्क की जांच शुरू
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, डोईवाला में 5 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
देहरादून- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए डोईवाला के खेरी रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने बलविन्दर सिंह द्वारा बिना वैधानिक स्वीकृति के लगभग पांच बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई जा रही सड़कों और अन्य संरचनाओं को हटाया तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व अपर सचिव आर.सी.
- Read more about ‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
- Log in or register to post comments
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल 32 बोर व 03 जिंदा कारतूस हुए बरामद
देहरादून। देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 32 बोर की पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि फायरिंग की घटना डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद का नतीजा थी।