उत्तराखंड
देहरादून महायोजना-2041 पर जनता को मिला एक और मौका
25 जुलाई से एक सप्ताह तक एमडीडीए कार्यालय में फिर लगेगा विशेष कैंप
जनसुविधा के दृष्टिगत देहरादून महायोजना-2041 पर सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतु एमडीडीए कार्यालय में पुनः विशेष कैंप
- Read more about देहरादून महायोजना-2041 पर जनता को मिला एक और मौका
- Log in or register to post comments
कोटद्वार में 8 लाख की ठगी का खुलासा, राजस्थान के तीन शातिर ठग गिरफ्तार
6 लाख नकद और सोने की चेन बरामद
कोटद्वार। कोटद्वार में एक ज्वैलर्स कारोबारी से करीब आठ लाख रुपये की ठगी करने वाले राजस्थान के तीन शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले असली सोने के आभूषण गिरवी रखकर भरोसा जीता और फिर नकली गहने देकर लाखों रुपये नकद और असली जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह लाख रुपये नकद और चार सोने की चेन बरामद की हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
मुख्यमंत्री धामी ने लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम
महाकुंभ-2027 एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को मिलेगी नई गति, स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा प्रोत्साहन
राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट
पौड़ी के कलजीखाल कार्यक्रम की जनसमस्याओं की रिपोर्ट भी सौंपी
देहरादून। राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने आज मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर वर्मा ने मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के विकास एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्तर पर प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर राज्य के युवाओं को विदेश में सीधे रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तराखंड सरकार की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार के प्रयासों से मंगलवार को जापान के आए प्रतिनिधि मंडल ने सर्वे चौक, देहरादून स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। यह सभी प्रतिनिधिमंडल अनाडुकी ग्लोबल करियर कंपनी लिमिटेड, जापान से हैं। जिसमें हिदेतारो उसुई, माई इकुता एवं मिहोको मात्सुमोतो शामिल हैं।
पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को किया पर्यटन स्थल घोषित
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) को पर्यटन क्षेत्र में शामिल करते हुए धार्मिक पर्यटक स्थल घोषित किया है।
देहरादून में बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विभिन्न पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की उठाई मांग
देहरादून। उत्तराखंड में लंबित भर्तियों को लेकर बेरोजगार युवाओं का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सचिवालय कूच कर सरकार से जेई और एई समेत विभिन्न पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को तत्काल पूरा करने की अपील की।
खराब मौसम से स्थगित की गई चारधाम यात्रा फिर से शुरू
यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- गढ़वाल आयुक्त
पौड़ी। बीते 20 जुलाई अस्थायी रूप से स्थगित चारधाम यात्रा पुनः सुचारु रूप से संचालित कर दी गई है। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जनपदों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यात्रा मार्गों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
- Read more about खराब मौसम से स्थगित की गई चारधाम यात्रा फिर से शुरू
- Log in or register to post comments
नागालैंड के मोन जिले में बारिश बनी आफत, बाढ़-भूस्खलन से 9 की मौत
7 हजार से ज्यादा लोग हुए प्रभावित
मोन। नागालैंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मोन जिले में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। राहत एवं बचाव दल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चला रहे हैं और प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है।
'एवेंजर्स: डूम्सडे' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स के कई लोकप्रिय सुपरहीरो एक साथ नजर आ रहे हैं, जो अब तक के सबसे खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम का सामना करने के लिए तैयार हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
एकजुट हुए मार्वल के दिग्गज सुपरहीरो