ख़बरें
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की प्रतिमा का अनावरण
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के शेरबाग रोड स्थित पार्क में अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया।कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित कर उनके राष्ट्र निर्माण एवं देश सेवा में दिए गए योगदान को नमन किया।
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली
रंग-बिरंगे फूलों की दुनिया का होगा दीदार
घांघरिया/चमोली। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग के शौकीनों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया। चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सोमवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई। घाटी के खुलते ही देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में पर्यटकों का स्वागत किया गया।
- Read more about विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
33 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी- सीएम
पारदर्शी भर्ती व्यवस्था को बताया सरकार की उपलब्धि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यसेवक सदन में आयोजित समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन, प्राविधिक शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा वन विभाग में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल नौकरी प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत भी है।
- Read more about मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
- Log in or register to post comments
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी- तंबाकू की आदत बना सकती है कई जानलेवा बीमारियों का शिकार
तंबाकू और धूम्रपान आज दुनिया के सामने एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बने हुए हैं। जागरूकता अभियानों और स्वास्थ्य चेतावनियों के बावजूद करोड़ों लोग सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू न केवल कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण बनता है, बल्कि यह शरीर के लगभग हर अंग को प्रभावित करता है।
हरिद्वार में बड़ा हादसा- श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क पर पलटी, एक महिला की मौत
गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, कई यात्री घायल
हरिद्वार। हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में राजस्थान की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे के दौरान सामने से आ रहा एक डंपर भी नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार धीमी, फिल्म ने अब तक कमाए 1.31 करोड़ रुपये
अभिनेता जैकी श्रॉफ की बच्चों और पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित प्रदर्शन करने में संघर्ष करती नजर आ रही है। शुरुआती दो दिनों में सीमित कमाई करने वाली यह फिल्म रविवार को भी कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि वीकेंड के चलते कारोबार में कुछ उम्मीदें थीं, लेकिन आंकड़े उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए।
पद्मभूषण सम्मान मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई
गणेश जोशी ने की भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान मिलने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर गणेश जोशी ने कहा कि पद्मभूषण सम्मान, भगत सिंह कोश्यारी के लंबे सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और समाज के प्रति उनके योगदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल भगत सिंह कोश्यारी के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
आईपीएल 2026- आरसीबी ने रचा इतिहास, गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन
आरसीबी ने फाइनल में गुजरात को 5 विकेट से हराया
अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से मात दी और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 156 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में हासिल कर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया।
सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को "पद्म भूषण" मिलने पर दी बधाई
भगत सिंह कोश्यारी का सम्मान पूरे देश के लिए प्रेरणा- मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान "पद्म भूषण" से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है- सीएम
राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है- मुख्यमंत्री धामी