Skip to main content

उत्तराखंड

पीएम पोषण योजना के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

पीएम पोषण योजना के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

पीएम पोषण योजना के तहत अधिक स्कूलों में होगा सोशल ऑडिट

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने पीएम पोषण की विस्तार से जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने पीएम पोषण योजना के तहत अधिक से अधिक स्कूलों का सोशल ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल ऑडिट पायी गयी कमियों के विषय में सम्बन्धित जनपदों को सूचित करते हुए अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। जाता है।

गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारियों की वजह, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित

गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारियों की वजह, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित

गर्मी के दिनों में राहत पाने के लिए ज्यादातर घरों में कूलर का इस्तेमाल किया जाता है। तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच कूलर कम खर्च में ठंडी हवा देने का अच्छा विकल्प माना जाता है। लेकिन अगर इसकी समय-समय पर सफाई न की जाए, तो यही कूलर स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। खासकर कूलर के गंदे पैड्स हवा के साथ धूल, बैक्टीरिया और फंगस फैलाकर कई बीमारियों को बढ़ावा दे सकते हैं।

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार चर्चा की वजह फिल्म का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ है, जिसे 90 के दशक के सुपरहिट ट्रैक का रीक्रिएटेड वर्जन बताया जा रहा है। गाने में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की झलक देखने को मिली है, लेकिन रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं

मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं

अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

देहरादून- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत विकास कार्यों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए मंगलवार को अजबपुर कला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने सरस्वती विहार, अजबपुर कला में लगभग आठ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से किए गए विकास कार्यों को हटाया गया तथा आमजन को जागरूक करने के लिए स्थल पर सूचना पट्ट भी लगाया गया।

 “अपनापन - नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

 “अपनापन - नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रचित पुस्तक “अपनापन- नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” के विमोचन समारोह में सहभाग किया।

इस अवसर पर पुस्तक का विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडू एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया।

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक

जनहित से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया विशेष जोर

विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन और विभागीय समन्वय को लेकर हुई विस्तृत समीक्षा

आईपीएल 2026- क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने

आईपीएल 2026- क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने

विजेता को मिलेगा फाइनल का टिकट

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ चरण का आगाज मंगलवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले क्वालिफायर-1 मुकाबले से होगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनों टीमों की नजरें जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में पहुंचने पर होंगी। वहीं हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 के जरिए फाइनल में पहुंचने का एक और अवसर मिलेगा।

आरसीबी और गुजरात के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद

‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को दी शुभकामनाएं

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

शासन का संशोधित आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, पहले निर्धारित अवकाश की तारीख को बदलते हुए अब राज्यभर में 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में नई अधिसूचना जारी कर सभी विभागों और संबंधित संस्थानों को सूचित कर दिया गया है।

↑