उत्तराखंड
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार जारी है एमडीडीए का अभियान
- Read more about अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
- Log in or register to post comments
जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम
समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
भूमि विवाद, अतिक्रमण, पारिवारिक उत्पीड़न, आर्थिक सहायता एवं मुआवजा संबंधी शिकायतें प्रमुखता से रहीं
वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन
देहरादून। श्री बद्रीनाथ धाम परिसर के पास आयोजित एक उत्सव में संगीत का वीडियो वायरल होने के पश्चात सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक
देहरादून। चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में भारत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 रजत पदक एवं 20 मेडलियन फॉर एक्सीलेंस प्राप्त किए तथा वैश्विक स्तर पर 10वां स्थान हासिल किया। यह वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ वैश्विक प्रदर्शन है।
19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब
‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब जीतने वाले 19 वर्षीय रितेश पाल की कहानी सिर्फ एक डांस ट्रॉफी तक सीमित नहीं है। कभी इसी मंच से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा था। सीजन 2, 3 और 4 में लगातार असफलता मिलने के बावजूद रितेश ने अपना सपना नहीं छोड़ा। हालात यहां तक पहुंचे कि परिवार ने उन्हें डांस छोड़कर भाई के सैलून में काम करने की सलाह दी। इसके बावजूद रितेश अभ्यास में जुटे रहे और आखिरकार उसी शो के सीजन 5 में विजेता बनकर सामने आए।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां निभा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका- रेखा आर्या
मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थियों को किया लाभान्वित
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित आंगनवाड़ी केंद्र नंदा की चौकी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई तथा लाभार्थी महिलाओं और किशोरियों को महालक्ष्मी किट, बेबी किट एवं पोषण किट वितरित किए।
दून पुलिस ने वांछित नशा तस्कर को दबोचा, परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचने का आरोप
देहरादून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने रायवाला क्षेत्र से एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सोनूपाल पुत्र राजपाल, निवासी वैदिक नगर तृतीय, रायवाला, उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।
कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के कालिंदी ट्रेक स्थित ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अभियान के तहत ओडिन कॉल से कुल 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया।
शासन से समन्वय स्थापित करते हुए सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया। सेनानायक ने एसडीआरएफ कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे अभियान की लगातार निगरानी की और मौके पर तैनात टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ
जानिए किन दवाओं को मिली छूट
वॉशिंगटन। भारत की दवा कंपनियों को अमेरिका से बड़ी राहत मिली है। अमेरिका ने भारत से आयात की जाने वाली कुछ विशेष दवाओं और दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर शून्य प्रतिशत टैरिफ लागू करने का फैसला किया है। इससे भारतीय फार्मा कंपनियों को अमेरिकी बाजार में अपने उत्पादों की आपूर्ति करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, यह छूट सभी दवाओं पर लागू नहीं होगी। अमेरिका ने इसके लिए कुछ खास दवाओं और चिकित्सा उत्पादों की सूची जारी की है।
किन दवाओं को मिलेगी टैरिफ से छूट?
एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
एक अक्टूबर को खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश और मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया। मैच में टॉस तक नहीं हो सका। आईसीसी टी20 रैंकिंग में बेहतर स्थान पर होने के कारण भारतीय टीम को अगले दौर में प्रवेश मिल गया। अब भारत की नजरें सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक की ओर कदम बढ़ाने पर होंगी।