उत्तराखंड
दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
देहरादून:SSP देहरादून के निर्देशों पर आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
अभियान के तहत जनपद के सभी अंतरराज्यीय एवं अंतर्जनपदीय बॉर्डर, बैरियर तथा आंतरिक मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है।
कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है : सीएम धामी
प्रकोष्ठों को सरकार के कार्य हर वर्ग तक पहुंचाकर, जीत को अधिक प्रचंड बनाना है : सीएम धामी
राजनीति सेवा का माध्यम, तभी भाजपा में आपदा , एनजीओ और पर्यटन जैसे प्रकोष्ठों की अहमियत : सीएम धामी
प्रकोष्ठों का विस्तार बताता है, भाजपा जनता के बीच काम करती है, विपक्ष सोशल मीडिया पर : सीएम धामी
बूथ बूथ कमल खिलाने में प्रकोष्ठों की भूमिका बेहद अहम होगी : भट्ट
ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, पशुपालन व मत्स्य पालन को बताया ‘गेम चेंजर’
नैनीताल - राज्य अतिथि गृह, नैनीताल में माननीय ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग, खादी ग्रामोद्योग मंत्री, उत्तराखंड सरकार भरत चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मनरेगा, पीएमजीएसवाई, उद्योग, ग्राम्य विकास, खादी ग्रामोद्योग, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य
31 अगस्त तक एबीडीएम आधारित डिजिटल व्यवस्था लागू करनी होगी
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तराखंड की स्टेट मिशन डायरेक्टर रीना जोशी ने जारी किए आदेश
एक सितंबर से केवल नियमों का पालन करने वाले अस्पतालों को ही मिलेगा आयुष्मान योजना का प्रोत्साहन
डालनवाला क्षेत्र में मोटर साइकिल लूट का 24 घंटे में खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
देहरादून। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में हुई मोटर साइकिल लूट की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल दो विधि विवादित किशोरों को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को अंकित कुमार निवासी भंडारी बाग, लक्खीबाग देहरादून ने थाना डालनवाला में तहरीर दी थी कि तीन अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच कर उसकी मोटर साइकिल संख्या UK07-HK-1847 लूट ली।
चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी
विगत मंगलवार को सोशियल मीडिया तथा ई मेल धमकियों के बाद धामों की सुरक्षा व्यवस्था के बावत बीकेटीसी अध्यक्ष ने डीजीपी से की बातचीत
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि
स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए राजनाथ सिंह और सीएम धामी
देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का असर, उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी
मिलेगा 3.30 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सपना राणा ने मुलाकात की। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने और भाषा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सपना राणा का चयन जर्मनी के हैमबर्ग स्थित शॉन क्लीनिक अस्पताल में नर्स के पद पर हुआ है। उन्हें 3060 यूरो (करीब 3.30 लाख रुपये) प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा- रेखा आर्या
मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए भी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने विभागीय बैठक में की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
देहरादून। 211 चयनित एकल महिलाओं को स्वरोजगार योजना के लिए धन बहुत जल्द जारी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को विभागीय बैठक में यह निर्देश दिए।
- Read more about तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
रिखणीखाल पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण
जन चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, डीएम ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश
पौड़ी। जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास योजनाओं की प्रगति, जनसमस्याओं के समाधान एवं विभागीय व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने रिखणीखाल विकासखंड का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ताड़केश्वर महादेव मंदिर, देवियोंखाल, ढाबखाल, मेंदणी सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं की समीक्षा की।