उत्तराखंड
28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान
5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पिलाई जाएंगी पोलियो की दो बूंदें
अभियान के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
बागेश्वर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जनपद में 28 से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा, जिसके तहत 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के सफल संचालन एवं व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
- Read more about 28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान
- Log in or register to post comments
भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए- मुख्य सचिव
भूमि संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, डिजिटलीकरण एवं निवेश अनुकूल व्यवस्था पर मंथन
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में सचिव समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राज्य में भूमि संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, भूमि संबंधी प्रक्रियाओं के सरलीकरण, डिजिटलीकरण, विवाद निस्तारण तथा निवेश अनुकूल व्यवस्था विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क हादसे में मौत
ड्यूटी से लौटते समय खाई में गिरी गाड़ी, पुलिस महकमे में शोक
ऋषिकेश। मुनि की रेती थाना क्षेत्र की शिवपुरी पुलिस चौकी में तैनात चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा का सड़क हादसे में निधन हो गया। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग समेत उनके गृह क्षेत्र रानीपोखरी में शोक का माहौल है। कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले विनोद शर्मा के असामयिक निधन से पुलिस महकमे को गहरा आघात पहुंचा है।
'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, चार दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी नजर आई, लेकिन इसके बावजूद मूवी ने अच्छी कमाई करते हुए चार दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सोमवार को घटा कलेक्शन
मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत- धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
नागरिकों, भू-स्वामियों और संस्थाओं को सुझाव व आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर
रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख
दो दिन के कार्य को छह माह तक लटकाना पडा भारी, डीएम ने सहायक अभियंता को दे दी प्रतिकूल प्रविष्टि
निर्धारित समय में कार्य पूर्ण न करने वाली एजेंसियों पर लगेगा भारी जुर्माना
जनता की सुविधा सर्वाेपरि, विकास कार्यों में नहीं होगी किसी प्रकार की ढिलाई-डीएम
परियोजना समन्वय समिति की अहम बैठक, 14 एजेंसियों के प्रस्तावों की समीक्षा
क्या किडनी स्टोन में टमाटर खाना नुकसानदायक है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
टमाटर लगभग हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। सब्जियों से लेकर सलाद और सूप तक, इसका इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। लेकिन जब किसी व्यक्ति को किडनी स्टोन (पथरी) की समस्या होती है, तो अक्सर उसे टमाटर खाने में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या टमाटर वास्तव में पथरी बढ़ाने का कारण बन सकता है या यह केवल एक आम धारणा है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का शिलान्यास
सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत कठपुड़िया से कलोड़िया (कतूनियां) तक बनने वाले 1.850 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
₹55.60 लाख की स्वीकृत लागत से बनने वाले इस मार्ग के शिलान्यास अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़कें केवल संपर्क का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे किसी भी क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि की जीवन रेखा होती हैं।
- Read more about कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का शिलान्यास
- Log in or register to post comments
मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए निर्देश
राजपुर विधानसभा में सफाई, नालों और सड़कों के कार्यों में तेजी लाने के आदेश
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आगामी वर्षाकाल में सम्भावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की।