उत्तराखंड
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच केक काटा और उनके साथ खुशियां साझा कीं।
ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी
कोलकाता/इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कोलकाता और मध्य प्रदेश के इंदौर में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई निवेश से जुड़ी कथित धोखाधड़ी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में कई निवेशकों के साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कोलकाता और इंदौर में अमृत ग्रुप की कंपनियों और उनके प्रमोटरों से जुड़े करीब 17 ठिकानों पर तलाशी ली गई।
हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार... उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के भंगेली गांव में बच्चों के बीमार पड़ने के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गांव में बीमार मिले 15 बच्चों की जांच में आठ में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों में हाथ, पैर और मुंह की बीमारी यानी एचएफएमडी के लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में निगरानी बढ़ाते हुए अन्य बच्चों की भी जांच शुरू कर दी है।
STF कुमाऊं की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 150 ग्राम चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। STF कुमाऊं यूनिट ने थाना काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी बरामद हुई है।
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
उत्तरकाशी। राणा चट्टी और स्यानाचट्टी के बीच पैर फिसलने से एक वाहन चालक करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायल को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला।
15 सितंबर 2026 को पुलिस चौकी जानकीचट्टी से SDRF पोस्ट जानकीचट्टी को घटना की सूचना मिली। मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
सेक्टरवार टीमों के जरिए लगातार कार्रवाई, विकासनगर, सहसपुर, ऋषिकेश, रायपुर और डोईवाला में विशेष अभियान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
यमकेश्वर(पौड़ी )। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर उनके गृह क्षेत्र यमकेश्वर में कल बुधवार 16सितंबर को यमकेश्वर मंडल भाजपा संगठन तथा श्रद्धालुओं द्वारा प्रसिद्ध यमकेश्वर शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
आज के दौर में तेजी से वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का चलन काफी बढ़ गया है। इस तरीके में व्यक्ति दिन के कुछ तय घंटों में ही भोजन करता है और बाकी समय उपवास रखता है। वजन नियंत्रित करने के साथ-साथ कुछ शोधों में इसके ब्लड प्रेशर और आराम की अवस्था में दिल की धड़कन पर सकारात्मक प्रभाव के संकेत भी मिले हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित या उपयुक्त है।
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ऋषिकेश और पटेलनगर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच पेटी से अधिक अवैध देसी शराब बरामद की गई। वहीं, शराब तस्करी में इस्तेमाल टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन को सीज कर दिया गया।
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
2024 के छात्र आंदोलन में हिंसा भड़काने और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के आरोप में इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल-2 ने सुनाया फैसला
ढाका। बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल-2 ने मंगलवार को प्रतिबंधित अवामी लीग के सात वरिष्ठ नेताओं को मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में मौत की सजा सुनाई। अदालत ने इन नेताओं को 2024 में छात्र नेतृत्व वाले प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़काने, उसका समर्थन करने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश देने से जुड़े आरोपों में दोषी ठहराया। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा उनकी गैरमौजूदगी में चला।