Skip to main content

उत्तराखंड

बागेश्वर अस्पताल प्रकरण : जांच समिति की रिपोर्ट पर भड़के स्वास्थ्य सचिव

बागेश्वर अस्पताल प्रकरण : जांच समिति की रिपोर्ट पर भड़के स्वास्थ्य सचिव

जवाब दो—जांच समिति और डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस

सिस्टम की चूक पर जताई नाराज़गी, जिलाधिकारी को सौंपी विस्तृत जांच

न लापरवाही बर्दाश्त होगी, न रिपोर्टिंग में लीपापोती– स्वास्थ्य सचिव

गोसदनों में सप्ताह में दो बार पशुओं का हेड काउंट अनिवार्य रूप से कराया जाए- डीएम

गोसदनों में सप्ताह में दो बार पशुओं का हेड काउंट अनिवार्य रूप से कराया जाए- डीएम

देहरादून में गोसदनों की व्यवस्था होगी और मजबूत

देहरादून। जनपद में निराश्रित और बेसहारा गोवंश के संरक्षण हेतु जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें गोवंश के भरण-पोषण, चिकित्सा और निगरानी व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

डीएम ने निर्देश दिए कि गोसदनों में सप्ताह में दो बार पशुओं का हेड काउंट अनिवार्य रूप से कराया जाए, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय पशु चिकित्सकों की होगी। पशु कल्याण बोर्ड द्वारा गोसदनों का रैंडम निरीक्षण भी किया जाएगा।

राज्य में बनेंगे एकीकृत पंचायत भवन, सभी ग्रामीण सेवाएं एक छत के नीचे

राज्य में बनेंगे एकीकृत पंचायत भवन, सभी ग्रामीण सेवाएं एक छत के नीचे

देहरादून - मंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में पंचायतीराज विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों को आधुनिक तकनीकी, वित्तीय प्रबंधन और शासन प्रणाली पर प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में सबको समेकित प्रयास करने होंगे। गांवों के विकास से ही प्रदेश और देश का विकास संभव है।

तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, एनडीए गठबंधन से अलग हुए पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम

तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, एनडीए गठबंधन से अलग हुए पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम

मुख्यमंत्री स्टालिन से मुलाकात के बाद लिया गया अहम फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके कैडर राइट्स रिट्रीवल कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से संबंध समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात के कुछ घंटे बाद सामने आया, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई है।

कियारा-ऋतिक की रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा 'वॉर 2' का पहला गाना ‘आवां जावां' रिलीज

कियारा-ऋतिक की रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा 'वॉर 2' का पहला गाना ‘आवां जावां' रिलीज

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'वॉर 2' का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज हो चुका है, जिसमें कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन की जोड़ी ने रोमांस का तड़का लगाया है। इस गाने ने रिलीज होते ही दर्शकों के दिल जीत लिए हैं और सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

भूस्खलन में फंसे 2800 से अधिक तीर्थयात्रियों को NDRF ने निकाला सुरक्षित

भूस्खलन में फंसे 2800 से अधिक तीर्थयात्रियों को NDRF ने निकाला सुरक्षित

सहायक कमांडेंट करमवीर सिंह की निगरानी में चला जोखिमपूर्ण रेस्क्यू अभियान

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन के बाद स्थिति गंभीर हो गई। गौरीकुंड शटल पार्किंग और मनकुटिया मंदिर के बीच मलबा गिरने से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात 15वीं वाहिनी NDRF की टीम ने तत्काल और साहसिक बचाव अभियान शुरू किया।

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 300 से अधिक सड़कें ठप

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 300 से अधिक सड़कें ठप

भूस्खलन और बाढ़ से मंडी, चंबा और कुल्लू में हालात सबसे गंभीर

मानसून में अब तक 170 लोगों की मौत, कई लोग घायल और लापता

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला आज से, ओवल में भिड़ेंगी दोनों टीमें

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला आज से, ओवल में भिड़ेंगी दोनों टीमें

इंग्लैंड सीरीज में  2-1 से आगे

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच सीरीज़ का पांचवां और अंतिम टेस्ट मुकाबला गुरुवार से ओवल के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज़ में 2-1 से आगे चल रही इंग्लैंड की टीम जहां जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी, वहीं भारत की नज़र बराबरी करने पर होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर विधायक मुन्नी देवी शाह का जाना हाल

मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर विधायक मुन्नी देवी शाह का जाना हाल

मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी, परिजनों से भी की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने विधायक से उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विधायक के परिजनों से भी बातचीत की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।