उत्तराखंड
नई शिक्षा नीति छात्रों को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए बनाएगी सक्षम- गणेश जोशी
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बीरपुर, देहरादून में आयोजित नई शिक्षा नीति 2020 की पाँचवीं वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कलाओं में तैयार किए गए रचनात्मक कार्यों का अवलोकन तथा उत्कृष्ट पीएम श्री विद्यालय बीरपुर के पट्टिका का अनावरण भी किया।
'अवतार 3: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर रिलीज — 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
दुनिया की सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी में शुमार 'अवतार' एक बार फिर सुर्खियों में है। निर्देशक जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस बार कहानी ना सिर्फ पेंडोरा की रहस्यमयी दुनिया को आगे बढ़ाती है, बल्कि उसमें छिपे एक गहरे और चौंकाने वाले संघर्ष को भी उजागर करती है।
चिराग पासवान का दावा: बिहार में एनडीए की होगी जीत, नीतीश बनेंगे मुख्यमंत्री
नीतीश सरकार पर हमले के दो दिन बाद चिराग ने फिर जताया समर्थन
नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह बयान उन्होंने उस टिप्पणी के दो दिन बाद दिया है, जिसमें उन्होंने नीतीश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अफसोस जताया था कि सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं।
दर्दनाक हादसा- तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचला
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर दर्ज किया केस
देहरादून। देहरादून में आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक हादसे में बीएफआईटी कॉलेज की छात्रा की जान चली गई। स्कूटी सवार छात्रा को एक तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आक्रोशित होकर बस चालक की पिटाई कर दी और सड़क जाम कर दिया।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 70 प्रतिशत मतदान, वोटिंग में दिखा जबरदस्त उत्साह
ऊधमसिंहनगर में सर्वाधिक 84.26% मतदान, देहरादून में 77.25% वोट डाले गए
देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। जहां एक ओर कई पर्वतीय जिलों में तेज बारिश हुई, वहीं दूसरी ओर मतदाताओं का उत्साह भी जमकर बरसा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।
सूबे के 550 सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे उद्योगपतिः डॉ. धन सिंह रावत
आगामी 30 जुलाई को राज्यपाल व सीएम की मौजूदगी में होगा एमओयू
सीएसआर फंड से संसाधन सम्पन्न होंगे दूरस्थ क्षेत्र के राजकीय विद्यालय
'सैयारा' की धमाकेदार कमाई जारी, दूसरे वीकेंड पर भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज़ के बाद से ही धमाल मचा रही है। 18 जुलाई को रिलीज़ हुई इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ने दूसरे वीकेंड में ही कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
यूसीसी लागू करना जनता के आशीर्वाद से संभव- मुख्यमंत्री
देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन, में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया।
- Read more about यूसीसी लागू करना जनता के आशीर्वाद से संभव- मुख्यमंत्री
- Log in or register to post comments
मनसा देवी से जागेश्वर तक, सभी प्रमुख मंदिरों में व्यवस्थाएं होंगी बेहतर
देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों हरिद्वार स्थित मनसा देवी – चंडी देवी मंदिर, टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम, नैनीताल के कैंची धाम, अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर, पौड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
पर्यटन के लिए दोनों राज्य संयुक्त योजना बनाकर करेंगे काम: महाराज
तीज महोत्सव पर राजस्थान की उप मुख्यमंत्री ने पर्यटन मंत्री का किया स्वागत
देहरादून/जयपुर। तीज का पवित्र पर्व मां पार्वती की 108 जन्मों की घोर तपस्या के बाद शिव को पति के रूप में पाने का साक्षी है। यह त्योहार पति पत्नी के एकत्व, दिव्य समर्पण का सर्वोच्च प्रतीक। राजस्थान की तरह ही उत्तराखंड में भी तीज़ के त्योहार का विशेष महत्व है। मान्यता है कि आज ही के दिन महादेव एवं पार्वती का शुभ विवाह उत्तराखंड स्थित त्रियुगीनारायण में सम्पन्न हुआ था। इसलिए महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख की कामना के लिए तीज के त्योहार को मनाती हैं।